WhatsApp
Join WhatsApp Channel
Join Now
Telegram
Join Telegram Channel
Join Now

Bihar Krishi Input Anudan 2026 Online Aawedan: किसानों को मिलेगा ₹22,500 तक अनुदान, आवेदन शुरू

Bihar Krishi Input Anudan 2026: नमस्कार किसान भाइयों और बहनों! अगर आपकी फसल आंधी-तूफान, असामयिक बारिश या ओलावृष्टि की वजह से बर्बाद हो गई है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको बात दे की बिहार सरकार ने प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए Bihar Krishi Input Anudan 2026 योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के अंतर्गत योग्य किसानों को फसल क्षति के आधार पर ₹8,500 से लेकर ₹22,500 प्रति हेक्टेयर तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। हर वर्ष हजारों किसान प्राकृतिक आपदाओं के कारण आर्थिक नुकसान झेलते हैं। ऐसे समय में कृषि इनपुट अनुदान योजना किसानों के लिए बड़ी सहायता साबित होती है।

दोस्तों इस Bihar Krishi Input Anudan 2026 योजना का उद्देश्य किसानों को अगली फसल की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे खेती का कार्य बिना किसी बड़े वित्तीय संकट के जारी रख सकें। इस बार पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी और सुपौल जिलों के चयनित पंचायतों के किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा। यदि आपकी फसल भी प्रभावित हुई है, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां हम आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, अनुदान राशि, चयन प्रक्रिया और लाभ से जुड़ी हर जानकारी विस्तार से बताएंगे।

Table of Contents

Bihar Krishi Input Anudan 2026: Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामBihar Krishi Input Anudan 2026 योजना
राज्यबिहार
संबंधित विभागकृषि विभाग, बिहार सरकार
आवेदन शुरू होने की तिथि20 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि24 जून 2026
लाभार्थीफसल क्षति से प्रभावित किसान
प्रभावित आपदाआंधी-तूफान, असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि
प्रभावित जिलेपूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी एवं सुपौल
प्रभावित प्रखंड7 प्रखंड
प्रभावित पंचायतें130 पंचायतें
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
भुगतान का माध्यमDBT (Direct Benefit Transfer)
आधिकारिक पोर्टलDBT Agriculture Bihar Portal

Bihar Krishi Input Anudan 2026 Breaking News

दोस्तों बिहार कृषि विभाग ने 04 मई 2026 को आए आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना लागू कर दी है। आपको बताते चले की बिहार विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार राज्य के 4 जिलों के 7 प्रखंडों की 130 पंचायतों को योजना के लिए चयनित किया गया है।

साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और किसान 24 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत असिंचित क्षेत्र के लिए ₹8,500 प्रति हेक्टेयर, सिंचित क्षेत्र के लिए ₹17,000 प्रति हेक्टेयर तथा शाश्वत/बहुवर्षीय फसलों के लिए ₹22,500 प्रति हेक्टेयर तक अनुदान दिया जाएगा।

विशेष बात यह है कि सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी। कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे समय पर आवेदन करें और किसान पंजीकरण संख्या के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी जानकारी सही-सही भरें किस तरह फॉर्म भरना हैं वेओ सभी प्रक्रिया आज के इस लेख में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं इसलिए इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक आवश्य पढ़ें।

Read Also…

Bihar Krishi Input Anudan 2026 क्या है?

चलिए दोस्तों हम आपको Bihar Krishi Input Anudan 2026 क्या है? इसके बारे में विस्तार से सरल भाषा में समझाते हैं दोस्तों यह बिहार सरकार की एक राहत योजना है जिसके माध्यम से प्राकृतिक आपदा के कारण फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को अगली फसल के लिए वित्तीय सहायता देना है। इस योजना के अंतर्गत फसल क्षति का आकलन कर किसानों को निर्धारित दर से अनुदान राशि प्रदान की जाती है।

Bihar Krishi Input Anudan 2026 का मुख्य उद्देश्य

  • किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
  • फसल क्षति के प्रभाव को कम करना
  • कृषि उत्पादन को बनाए रखना
  • छोटे एवं सीमांत किसानों को राहत देना
  • कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाना

Bihar Krishi Input Anudan 2026 से किन किसानों को मिलेगा लाभ?

इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा—

  • जिनकी फसल प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुई है।
  • जिनका किसान पंजीकरण वैध है।
  • जिनकी भूमि प्रभावित पंचायतों में स्थित है।
  • जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है।
  • रैयत एवं गैर-रैयत दोनों किसान आवेदन कर सकते हैं।

प्रभावित जिले और प्रखंड

इस बार योजना का लाभ निम्न जिलों के चयनित पंचायतों को मिलेगा—

  1. पूर्णिया
  2. किशनगंज
  3. मधुबनी
  4. सुपौल

इन जिलों के 7 प्रभावित प्रखंडों की 130 पंचायतों को योजना में शामिल किया गया है।

Bihar Krishi Input Anudan 2026 से कितनी मिलेगी अनुदान राशि?

फसल/भूमि का प्रकारअनुदान राशि (प्रति हेक्टेयर)न्यूनतम सहायता राशि
असिंचित फसल क्षेत्र₹8,500₹1,000
सिंचित फसल क्षेत्र₹17,000₹2,000
शाश्वत / बहुवर्षीय फसल (फलदार वृक्ष सहित)₹22,500₹2,500

अधिकतम लाभ की सीमा

विवरणजानकारी
अधिकतम पात्र भूमि2 हेक्टेयर
अनुदान का आधारफसल क्षति एवं भूमि की श्रेणी
भुगतान का माध्यमDBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में

नोट: कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत किसान को अधिकतम 2 हेक्टेयर भूमि तक ही अनुदान का लाभ दिया जाएगा। पात्रता एवं सत्यापन के बाद राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

Bihar Krishi Input Anudan 2026 के लिए चयन प्रक्रिया

बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को किसी परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा। चयन पूरी तरह फसल क्षति, पात्रता और सरकारी सत्यापन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। योजना की चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार से होगी—

  1. ऑनलाइन आवेदन जमा करना
  2. आवेदन की प्रारंभिक जांच
  3. भूमि एवं फसल क्षति सत्यापन
  4. दस्तावेजों का मिलान
  5. पात्र किसानों की सूची तैयार करना
  6. अनुदान राशि स्वीकृति
  7. बैंक खाते में DBT के माध्यम से भुगतान

महत्वपूर्ण: योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी फसल वास्तव में प्रभावित हुई है और जिनका आवेदन एवं दस्तावेज सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।

Bihar Krishi Input Anudan 2026 के लिए पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान को—

  • बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • किसान पंजीकरण होना आवश्यक है।
  • फसल क्षति प्रभावित क्षेत्र में होना चाहिए।
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता वास्तविक किसान होना चाहिए।

Bihar Krishi Input Anudan 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

दोस्तों अगर आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप यह सभी दस्तावेज तैयार रखें क्य्तोंकी आवेदन करते समय यह सभी दस्तावेज आप से माँगा जायेगा और आपको उपलोड करना पड़ेगा।

  • आवश्यक दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • किसान पंजीकरण संख्या
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • भूमि संबंधित दस्तावेज
  • स्व-घोषणा पत्र

Bihar Krishi Input Anudan 2026 Online Apply कैसे करें ?

दोस्तों अगर आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन घर बैठे खुद से करना चाहते हैं तो आप मेरे द्वारा बताये गए आसन प्रक्रिया को पढ़कर अपना आवेदन फॉर्म सफलता पूर्वक भर सकतें हैं यह बिलकूल आसन प्रक्रिया हैं।

स्टेप 1. सबसे पहले बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के होमपेज पर “ऑनलाइन आवेदन करें” टैब में जाकर “Bihar Krishi Input Anudan 2026 “ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब नया पेज खुलेगा यहाँ अपना 13 अंकों का किसान पंजीकरण नंबर डालें और ‘Search’ पर क्लिक करें। आपकी पूरी व्यक्तिगत जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।

स्टेप 4. अपनी प्रभावित जमीन का विवरण जैसे: खाता, खेसरा नंबर, कुल रकबा (डिसमिल में), और नुकसान हुई फसल का प्रकार दर्ज करें। (ध्यान रहे: अधिकतम 2 हेक्टेयर यानी 494 डिसमिल तक का ही लाभ मिलता है)। इसके साथ ही अपने परिवार के सदस्यों का आधार विवरण भी दर्ज करें।

स्टेप 5. उसके बाद शपथ पत्र पर टिक करें और ‘Get OTP’ पर क्लिक करें। मोबाइल पर आए OTP को डालकर सबमिट करें। अगले पेज पर अपनी जमीन की रसीद/LPC या स्व-घोषणा पत्र को PDF फॉर्मेट (अधिकतम 300 KB) में अपलोड करें।

स्टेप 6. अब अंत में आप सभी जानकारी को एक बार रीचेक करके ‘Final Submit’ कर दें। इसके बाद स्क्रीन पर एक 13 अंकों की पावती (Acknowledgement Print) दिखेगी, इसे भविष्य के लिए सुरक्षित डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

यदि आपकी फसल प्रभावित हुई है और आप पात्रता शर्तें पूरी करते हैं, तो आवेदन में देरी न करें। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें और पोर्टल पर दी गई जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें।

कई किसान संगठनों ने भी सरकार से सहायता राशि बढ़ाने की मांग की है ताकि किसानों को अधिक आर्थिक समर्थन मिल सके।

Some Important Links

Bihar Krishi Input Anudan 2026Apply Online
Official Notification Download Now
Official Website Visit Now
Home Page Click Here
WhatsApp ChannelJoin Now

FAQs – Bihar Krishi Input Anudan 2026

Q1. Bihar Krishi Input Anudan 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?

Ans: बिहार कृषि इनपुट अनुदान 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जून 2026 से शुरू हो चुकी है।

Q2. Bihar Krishi Input Anudan 2026 की अंतिम आवेदन तिथि क्या है?

Ans: इच्छुक किसान 24 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Q3. इस योजना के तहत किसानों को अधिकतम कितनी सहायता राशि मिलेगी?

Ans: शाश्वत एवं बहुवर्षीय फसलों के लिए किसानों को ₹22,500 प्रति हेक्टेयर तक अनुदान दिया जाएगा।

Q4. Bihar Krishi Input Anudan 2026 का लाभ किन जिलों के किसानों को मिलेगा?

Ans: इस योजना का लाभ पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी और सुपौल जिले के चयनित प्रभावित पंचायतों के किसानों को मिलेगा।

Q5. असिंचित और सिंचित भूमि के लिए कितनी अनुदान राशि निर्धारित की गई है?

Ans: असिंचित भूमि के लिए ₹8,500 प्रति हेक्टेयर तथा सिंचित भूमि के लिए ₹17,000 प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जाएगा।

Conclusion (Bihar Krishi Input Anudan 2026)

दोस्तों, Bihar Krishi Input Anudan 2026 योजना प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। सरकार द्वारा ₹22,500 तक की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। अगर आप पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी या सुपौल जिले के प्रभावित किसान हैं, तो 24 जून 2026 से पहले अपना आवेदन जरूर पूरा करें। सही समय पर आवेदन करने से आपको इस योजना का पूरा लाभ मिल सकता है और अगली फसल की तैयारी में मदद मिलेगी।

Mustafa Kamal

मैं Mustafa Kamal, Viral Study Point का लेखक एवं कंटेंट क्रिएटर हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों और युवाओं तक Latest Updates, Sarkari Jobs, Sarkari Yojana, Exam Results, Scholarship, Admission से जुड़ी जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएँ तेज़, भरोसेमंद और सटीक रूप में पहुँचाना है। मुझे इस field में 4+ साल का अनुभव है और मैं हमेशा छात्रों को सही, स्पष्ट और भरोसेमंद जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ। मैं हमेशा यह कोशिश करता हूँ कि Viral Study Point के माध्यम से हर पोस्ट आपके लिए Helpful, Verified और Easy-to-Understand हो, ताकि आप अपने करियर और भविष्य से जुड़े फैसले सही समय पर और सही जानकारी के साथ ले सकें। आपके भरोसे और समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं आगे भी इसी तरह उपयोगी जानकारी आप तक पहुँचाता रहूँगा।

Leave a Comment