यदि आपने बिहार बोर्ड से वर्ष 2026 में मैट्रिक (10वीं) या इंटर (12वीं) परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है और मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना अथवा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, तो आपके मन में सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि स्कॉलरशिप का पैसा कब आएगा और पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?हर वर्ष लाखों छात्र-छात्राएं आवेदन करने के बाद अपने आवेदन की स्थिति और बैंक खाते में राशि आने का इंतजार करते हैं। ऐसे में सही जानकारी न मिलने के कारण कई विद्यार्थी भ्रमित हो जाते हैं।
इस लेख में हम आपको Bihar Matric Inter Scholarship Payment Status Check 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी आसान भाषा में बताएंगे। साथ ही जानेंगे कि पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन कैसे देखें, किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, आवेदन स्वीकृत होने के बाद भुगतान की प्रक्रिया क्या होती है तथा भुगतान में देरी होने पर क्या करना चाहिए।इसलिए इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ें
Bihar Matric Inter Scholarship Payment Status Check 2026 – ओवरव्यू
| लेख का नाम | Bihar Matric Inter Scholarship Payment Status Check 2026 |
| लेख का प्रकार | स्कालरशिप |
| योजना का नाम | बिहार मैट्रिक एवं इंटर स्कॉलरशिप |
| सत्र | 2025-26 |
| लाभार्थी | बिहार बोर्ड से उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| पेमेंट मोड | DBT (Direct Benefit Transfer) |
| पेमेंट स्टेटस | ऑनलाइन चेक |
| आधिकारिक पोर्टल | Medhasoft Portal |
Bihar Matric एवं Inter Scholarship क्या है?
बिहार सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर वर्ष मैट्रिक एवं इंटर पास छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से विद्यार्थियों की सहायता करना तथा उन्हें आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित करना है। भुगतान पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और विद्यार्थियों को किसी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
Scholarship Payment Status क्या है?
Scholarship Payment Status वह ऑनलाइन सुविधा है जिसके माध्यम से विद्यार्थी यह जान सकते हैं कि उनका आवेदन किस स्थिति में है और छात्रवृत्ति का भुगतान हुआ है या नहीं। पेमेंट स्टेटस में सामान्यतः आवेदन संख्या, छात्र का नाम, आवेदन की स्थिति, सत्यापन की जानकारी तथा भुगतान से संबंधित अपडेट दिखाई देते हैं। यदि भुगतान जारी हो चुका है तो बैंक खाते में राशि भेजने से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध हो सकती है। इस सुविधा के कारण विद्यार्थियों को बार-बार कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और वे घर बैठे अपने आवेदन की प्रगति देख सकते हैं।
Scholarship के लिए कौन-कौन पात्र हैं?
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलता है जो सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।मुख्य पात्रता इस प्रकार हो सकती है—बिहार के स्थायी निवासी हों।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से मैट्रिक या इंटर उत्तीर्ण हों।निर्धारित श्रेणी एवं योजना की पात्रता पूरी करते हों।ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा किया हो।आधार और बैंक खाता सही तरीके से लिंक हो।आवेदन में दी गई सभी जानकारी सत्यापित हो।
Payment Status चेक करने के लिए आवश्यक जानकारी
आपको बता दे प्यार छात्र एवं छात्राएं पेमेंट स्टेटस देखने से पहले विद्यार्थियों को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी अपने पास रखनी चाहिए। इससे स्टेटस चेक करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।आमतौर पर निम्न जानकारी की आवश्यकता पड़ सकती है:-
- Application ID / Registration नंबर
- आधार संख्या (जहां आवश्यक हो)
- छात्र का नामजन्म तिथि (यदि आवश्यक हो)
- मोबाइल नंबरबैंक खाता विवरण
- इंटरनेट कनेक्शन
- मोबाइल या कंप्यूटर

Also Read
NSP Scholarship Aawedan Online 2026-27: मोबाइल से ऐसे भरें फॉर्म, तुरंत समझें पूरा प्रोसेस
Bihar CM Pratigya Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन, योग्यता, जरूरी दस्तावेज, लाभ एवं पूरी प्रक्रिया जाने
Bihar Labour Card Online Apply 2026: घर बैठे बनाएं लेबर कार्ड, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया
Bihar Matric Inter Scholarship Payment कब आएगा?
ऐसे बहुत सारे छात्रों के मन में सवाल होगा कि हमने तो स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर दिया पर पर पैसा कब तक आएगा तो आईए जानते हैं तो आपको बताते चले की स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद संबंधित विभाग सभी आवेदनों का सत्यापन शुरू करता है। सबसे पहले विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड, आधार संख्या, बैंक खाते और अन्य दस्तावेज़ों की जांच की जाती है। सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र विद्यार्थियों की सूची तैयार की जाती है और उसके बाद चरणबद्ध तरीके से डीबीटी के माध्यम से भुगतान जारी किया जाता है।यदि आपका आवेदन पूरी तरह सही है और किसी प्रकार की त्रुटि नहीं है, तो भुगतान अन्य आवेदकों के साथ जारी किया जा सकता है। वहीं यदि आवेदन में कोई कमी या बैंक खाते से संबंधित समस्या है, तो भुगतान में अतिरिक्त समय लग सकता है। इसलिए विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपना आवेदन एवं पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन अवश्य जांचते रहें।

Bihar Matric Inter Scholarship Payment Status Online कैसे चेक करें?
यदि आपने बिहार बोर्ड मैट्रिक या इंटर स्कॉलरशिप 2026 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, तो अब अगला महत्वपूर्ण चरण Payment Status Check का होता है। इसकी सहायता से आप जान सकते हैं कि आपके द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदन सफलता पूर्वक हुआ है या नहीं और आप इसकी मदद से जान पाएंगे कि हमारा पेमेंट आएगा या नहीं। जो कि आप नीचे कुछ इस प्रकार से स्टेप बाय स्टेप चेक कर सकते हैं।
Step 1 – सबसे पहले आपको अपने फोन या कंप्यूटर में अधिकारी के वेबसाइट पर आना होगा जो कि इसका लिंक आपको नीचे लिंक क्षेत्र में मिलेगा।
Step 2 – Payment Status विकल्प चुनना है और होम पेज पर उपलब्ध Scholarship Payment Status या Application Status विकल्प पर क्लिक करना।
Step 3 – अब आवश्यक मांगी गई जानकारी भरें, जैसे—Registration Number / Application IDजन्म तिथि (यदि आवश्यक हो) कैप्चा कोड यह सभी जानकारी आपको भरना है।
Step 4 – सभी जानकारी सही भरने के बाद Submit या Search बटन पर क्लिक करें।
Step 5 – अब स्क्रीन पर आपके आवेदन की पूरी जानकारी दिखाई देगी, जिसमें आवेदन की वर्तमान स्थिति, सत्यापन की जानकारी तथा भुगतान से संबंधित अपडेट उपलब्ध होगा।
Important Quick Links
| Bihar Board 12th Scholarship 2026 Payment Status | Link 1 || Link 2 |
| Bihar Board 12th Scholarship 2026 Apply | Link 1 || Link 2 |
| Bihar Board 10th Scholarship 2026 Payment Status | Link 1 || Link 2 |
| Bihar Board 10th Scholarship 2026 Apply | Link 1 || Link 2 |
| Official Website | Visite Now |
निष्कर्ष
प्यार छात्र एवं छात्राए मैंने आपको आज के इस लेख के माध्यम से मैंने आपको आपका पेमेंट चेक करना मैं आपको बताया अगर आपको यह लग पसंद आया तो इसे लेकर अपने दोस्तों में भी जरूरी शेयर कीजिएगा ताकि वह लोग भी अपना स्कॉलरशिप का पेमेंट लिस्ट चेक कर सके और और वह सभी अपना पेमेंट स्टेटस आसानी से चेक कर सकेंगे अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो कृपया आप इसलिए को अपने दोस्तों में भी शेयर कर दीजिएगा धन्यवाद|
Our Social Media Channel
| WhatsApp Channel | Join Now |
| Telegram Channnel | Join Now |
| Follow On Instagram | Follow Now |

