Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड से 12वीं की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए डमी एडमिट कार्ड बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से इंटर की परीक्षा 2027 में देने वाले हैं, तो आपको अपने नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि और विषयों जैसी सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करना चाहिए। डमी कार्ड में गलती मिलने पर उसे निर्धारित समय के अंदर सुधरवाने का मौका मिल सकता है।
दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 से जुड़ी सभी जरूरी बातें आसान भाषा में बताएंगे। जैसे कि डमी एडमिट कार्ड क्या होता है, इसे कहां से डाउनलोड करना है, कब जारी होने की संभावना है, इसमें गलती होने पर क्या करना चाहिए और कौन-कौन सी जानकारी चेक करनी जरूरी है।इसलिए अगर आप बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िए।
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027: Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| आर्टिकल का नाम | Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 |
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| परीक्षा का नाम | इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 |
| कक्षा | 12वीं |
| शैक्षणिक सत्र | 2025–27 |
| डमी एडमिट कार्ड | बोर्ड की सूचना के अनुसार |
| जारी होने की तारीख | नवंबर 2026 |
| डाउनलोड की अंतिम तारीख | दिसंबर 2026 |
| परीक्षा की तारीख | 1 फरवरी 2026 |
| डाउनलोड का माध्यम | ऑनलाइन / विद्यालय के माध्यम से |
| आधिकारिक वेबसाइट | intermediate.biharboardonline.com |
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027: Latest Update
दोस्तों आपको बता दे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से वर्ष 2027 की इंटर परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है। बोर्ड के आधिकारिक इंटर पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2025–27 से संबंधित जानकारी उपलब्ध है। इसलिए विद्यार्थियों को किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।
यहां एक जरूरी बात समझ लीजिए। Dummy Registration Card और Dummy Admit Card अलग-अलग दस्तावेज हैं। डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में मुख्य रूप से रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी की जांच की जाती है, जबकि डमी एडमिट कार्ड परीक्षा से संबंधित विवरणों को जांचने का अवसर देता है।
इसे भी पढ़ें:- Bihar STET Dummy Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड Direct Link से
इसे भी पढ़ें:- Bihar Board Exam Pattern 2027: 10वीं और 12वीं के पेपर में कितने सवाल आएंगे? जानें Objective-Subjective का पूरा हिसाब
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 क्या है?
दोस्तों अब इसे बहुत आसान भाषा में समझिए। मान लीजिए कि आपने बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। रजिस्ट्रेशन के समय आपके नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि और विषयों जैसी जानकारी दर्ज की जाती है। अगर इनमें से कोई जानकारी गलत दर्ज हो जाए, तो आगे चलकर आपके परीक्षा संबंधी दस्तावेजों में भी परेशानी हो सकती है। इसी तरह की गलतियों को समय रहते पहचानने के लिए बोर्ड डमी दस्तावेज जारी करता है।
डमी कार्ड को आप अपने विवरणों की जांच करने वाली शुरुआती कॉपी समझ सकते हैं। इसे देखकर आपको पता चलता है कि आपकी जानकारी सही है या उसमें कोई सुधार करवाना जरूरी है। इसलिए जब भी आपका डमी कार्ड उपलब्ध हो, उसे डाउनलोड करके ध्यान से देखिए। अगर कोई गलती मिलती है, तो उसे नजरअंदाज मत कीजिए। अपने स्कूल या कॉलेज में इसकी जानकारी दीजिए और बोर्ड के निर्धारित नियमों के अनुसार सुधार करवाइए।
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 कब जारी होगा?
दोस्तों यह सवाल इंटर के विद्यार्थियों के मन में जरूर होगा कि आखिर डमी एडमिट कार्ड कब आएगा? तो आपको बताते चले बोर्ड की ओर से जारी होने की सही तारीख की पुष्टि होने पर ही निश्चित जानकारी दी जा सकती है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2026 में डमी एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है। आपको सलाह दी जाती है कि नवंबर 2026 से बोर्ड के आधिकारिक इंटर पोर्टल पर समय-समय पर जानकारी देखते रहें।
अगर बोर्ड डमी एडमिट कार्ड का लिंक सक्रिय करता है, तो उससे जुड़ी सूचना वहीं मिल सकती है। यह भी ध्यान रखें कि आपने जो तारीख किसी दूसरी वेबसाइट पर देखी है, वह डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड, डमी एडमिट कार्ड या फाइनल एडमिट कार्ड में से किसी दूसरे दस्तावेज की तारीख हो सकती है। इसलिए लिंक खुलने पर पहले उसका शीर्षक और संबंधित नोटिस पढ़ें, फिर आगे की प्रक्रिया पूरी करें
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 में कौन-कौन सी जानकारी चेक करनी चाहिए?
दोस्तों आपको बता दें डमी कार्ड मिलने के बाद केवल अपना नाम देखकर उसे सही मत मान लीजिए। उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए। जो कि मैं नीचे कुछ इस प्रकार से सभी जानकारी को बता दिया है:
1. विद्यार्थी का नाम: आपके नाम की स्पेलिंग सही होनी चाहिए।
2. पिता का नाम: पिता के नाम में अक्षर या शब्द की गलती हो, तो उसे नोट कर लें।
3. माता का नाम: माता के नाम की भी सही-सही जांच करें।
4. जन्मतिथि: आपकी जन्मतिथि उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार सही होनी चाहिए।
5. फोटो: यदि कार्ड पर आपकी फोटो दी गई है, तो देख लें कि वह सही है और स्पष्ट दिखाई दे रही है।
6. लिंग और श्रेणी: कार्ड में दर्ज संबंधित विवरणों को भी जांचें।
7. विषयों की जानकारी: आपने आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स में जिन विषयों का चयन किया है, वे सही दर्ज हैं या नहीं, यह जरूर देखें।
8. स्कूल या कॉलेज का नाम: अपने संस्थान का नाम और उपलब्ध अन्य विवरण जांचें।
दोस्तों आप इन सभी जानकारियों को चेक करने के बाद ही कार्ड को सही मानें। कोई भी गलती दिखे, तो समय रहते स्कूल या कॉलेज को बताएं।

Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 कैसे डाउनलोड करें?
यदि आप सभी एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं। तो मैं आपको बता दे डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए तरीके को समझ लीजिए। पोर्टल पर लिंक सक्रिय होने के बाद वास्तविक प्रक्रिया और मांगी जाने वाली जानकारी बोर्ड के निर्देशों के अनुसार हो सकती है। आप स्टेप बाय स्टेप नीचे समझ सकते हैं प्रक्रिया को:-
Step 1. आपको सबसे पहले बिहार बोर्ड के आधिकारिक इंटर पोर्टल https://intermediate.biharboardonline.com/ पर जाएं।
Step 2. वेबसाइट खुलने के बाद अपने सत्र 2025–27 से संबंधित विकल्प देखें।यदि Dummy Admit Card 2027 का लिंक उपलब्ध हो, तो उस पर क्लिक करें।
Step 3. अब वेबसाइट पर मांगी गई जानकारी भरें। इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि या अन्य विवरण मांगे जा सकते हैं।
Step 4. यदि लॉगिन की सुविधा केवल स्कूल या कॉलेज के लिए उपलब्ध हो, तो अपने संस्थान से डमी कार्ड प्राप्त करें।
Step 5. जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Step 6. यदि आपका डमी कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देता है, तो उसे ध्यान से चेक करें।
Step 7. कार्ड डाउनलोड करने या प्रिंट निकालने की सुविधा उपलब्ध हो, तो उसकी एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
ध्यान रहे कि विद्यार्थी के लिए सीधे डाउनलोड की सुविधा हर चरण में उपलब्ध हो, यह जरूरी नहीं है। यदि वेबसाइट पर कार्ड नहीं दिखता है, तो अपने स्कूल या कॉलेज से संपर्क करें।

Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 में सुधार कैसे कराएं?
बिहार बोर्ड 12वीं का डमी एडमिट कार्ड देखते समय अगर आपको कोई जानकारी गलत नजर आती है, तो सबसे पहले सही विवरण अपने पास लिख लें। इसके बाद अपने स्कूल के कार्यालय में जाकर बताएं कि कार्ड में किस जगह गलती हुई है। स्कूल की ओर से आपको आगे की प्रक्रिया समझाई जाएगी।
बिहार बोर्ड 12वीं डमी एडमिट कार्ड में सुधार की प्रक्रिया जानिए
डमी एडमिट कार्ड में गलती मिलने पर विद्यार्थी इन चरणों का पालन करें:
- गलती पहचानें: कार्ड में अपना नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम और विषयों की जांच करें।
- स्कूल को बताएं: जिस जानकारी में गलती है, उसकी जानकारी अपने स्कूल या कॉलेज को दें।
- सही प्रमाण दिखाएं: जरूरत पड़ने पर सही विवरण से संबंधित दस्तावेज जमा करें।
- सुधार का अनुरोध करें: स्कूल से बिहार बोर्ड के निर्धारित नियमों के अनुसार संशोधन करवाने के लिए कहें।
- अंतिम तारीख का ध्यान रखें: बोर्ड द्वारा तय समयसीमा के भीतर जरूरी प्रक्रिया पूरी करें।
- जानकारी दोबारा जांचें: सुधार के बाद संशोधित विवरण देखकर सुनिश्चित करें कि गलती ठीक हो गई है।
Dummy Admit Card और Final Admit Card में क्या अंतर है?
दोस्तों यदि आप सभी जानना चाहते हैं डमी एडमिट कार्ड और फाइनल एडमिट कार्ड में क्या अंतर है तो आपको हम तालिका में बताने जा रहे ध्यान से आप लोग टेबल में समझ सकते हैं:
| अंतर का आधार | डमी एडमिट कार्ड | ओरिजिनल एडमिट कार्ड |
|---|---|---|
| मुख्य उद्देश्य | जानकारी की जांच करना | परीक्षा में शामिल होना |
| जारी करने का मकसद | गलतियों की पहचान करना | परीक्षा की अनुमति से संबंधित विवरण देना |
| सुधार की सुविधा | निर्धारित नियमों के अनुसार सुधार का मौका मिल सकता है | गलती होने पर तुरंत स्कूल से संपर्क करना चाहिए |
| उपयोग | विवरणों का मिलान करने के लिए | परीक्षा के दौरान जरूरी दस्तावेज के रूप में |
| कब मिलता है | फाइनल एडमिट कार्ड से पहले | परीक्षा से पहले |
| कहां से मिलेगा | बोर्ड के निर्देशानुसार ऑनलाइन या स्कूल से | आमतौर पर स्कूल या कॉलेज के माध्यम से |
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 Important Link
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| Dummy Admit Card Download | Link 1 || Link 2 |
| Official Website | Click Here |
| Whatsapp Channel | Follow Now |
| Telegram Channel | Follow Now |
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs
1. Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 कब जारी होगा?
डमी एडमिट कार्ड जारी होने की निश्चित तारीख के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक सूचना देखें। नवंबर 2026 की संभावित तारीख को बिना आधिकारिक पुष्टि के अंतिम तारीख नहीं माना जाना चाहिए।
2. बिहार बोर्ड 12वीं का डमी एडमिट कार्ड कहां से मिलेगा?
आप बिहार बोर्ड के आधिकारिक इंटर पोर्टल https://intermediate.biharboardonline.com/ पर जानकारी देख सकते हैं। यदि विद्यार्थी के लिए सीधे डाउनलोड की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो अपने स्कूल या कॉलेज से संपर्क करें।
3. क्या डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करना जरूरी है?
डमी कार्ड में दी गई जानकारी की जांच करना बहुत जरूरी है। इससे नाम, जन्मतिथि और विषयों जैसी गलतियों का पता समय रहते लगाया जा सकता है।
4. डमी एडमिट कार्ड में नाम गलत होने पर क्या करें?
अगर नाम में गलती है, तो अपने स्कूल या कॉलेज को तुरंत जानकारी दें। संस्थान के माध्यम से बोर्ड के निर्धारित नियमों और समयसीमा के अनुसार सुधार करवाएं।
5. क्या डमी एडमिट कार्ड और फाइनल एडमिट कार्ड एक ही होते हैं?
नहीं, दोनों अलग होते हैं। डमी कार्ड विवरणों की जांच के लिए होता है, जबकि फाइनल एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी दस्तावेज है।
6. क्या मोबाइल से डमी एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं?
हां, यदि बोर्ड की वेबसाइट पर संबंधित सुविधा उपलब्ध है, तो आप मोबाइल से पोर्टल खोलकर जानकारी देख सकते हैं। अगर लॉगिन की सुविधा केवल स्कूल या कॉलेज के लिए है, तो वहां से कार्ड प्राप्त करें।
7. डमी एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी चेक करनी चाहिए?
आपको अपना नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, फोटो, लिंग, श्रेणी, विषय और स्कूल या कॉलेज से संबंधित जानकारी चेक करनी चाहिए।
8. डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें?
सबसे पहले जांचें कि संबंधित लिंक सक्रिय है या नहीं। इसके बाद सही वेबसाइट खोलें और दोबारा प्रयास करें। समस्या बनी रहने पर अपने स्कूल या कॉलेज से संपर्क करें।
9. क्या डमी एडमिट कार्ड मिलने के बाद फाइनल एडमिट कार्ड भी मिलेगा?
हां, पात्र विद्यार्थियों के लिए बोर्ड की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फाइनल एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। उसकी उपलब्धता और वितरण से जुड़ी जानकारी आधिकारिक सूचना से प्राप्त करें।
10. बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2027 की तारीख कहां से चेक करें?
परीक्षा की तारीख और टाइम टेबल जानने के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://biharboardonline.com/ और इंटरमीडिएट पोर्टल पर जारी नोटिस देखें। किसी दूसरी वेबसाइट पर दी गई तारीख को आधिकारिक कार्यक्रम से मिलाकर ही मानें।


