AIBE 22 Admit Card 2026: अगर आपने भी AIBE 22 यानी All India Bar Examination के लिए आवेदन किया है, तो अब आपके लिए एक जरूरी अपडेट सामने है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से AIBE 22 परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। जारी शेड्यूल के अनुसार, AIBE 22 Admit Card 2026 को 14 नवंबर 2026 से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया जाना निर्धारित है।
ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने समय पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा किया था, उन्हें सलाह है कि वे अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड पहले से तैयार रखें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा से जुड़ी दूसरी जानकारियों को ध्यान से देखना जरूरी होगा। इस लेख में हम आपको बताएँगे कि AIBE 22 का एडमिट कार्ड कब आएगा, इसे कहां से डाउनलोड करना है, डाउनलोड करने का तरीका क्या है तमाम जानकारी को विस्तार से साझा करेंगे।
AIBE 22 Admit Card 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| लेख का नाम | AIBE 22 Admit Card 2026 |
| परीक्षा का नाम | All India Bar Examination |
| परीक्षा का संस्करण | AIBE XXII (22) |
| परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | Bar Council of India (BCI) |
| एडमिट कार्ड | 14 नवंबर 2026 (निर्धारित) |
| परीक्षा की तारीख | 29 नवंबर 2026 |
| परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन |
| एडमिट कार्ड का माध्यम | ऑनलाइन |
| संभावित रिजल्ट अवधि | 7 से 10 जनवरी 2027 |
| आधिकारिक वेबसाइट | allindiabarexamination.com |
AIBE 22 Admit Card 2026 कब जारी होगा?
आपके मन में सबसे पहला सवाल यही है कि AIBE 22 का एडमिट कार्ड आखिर किस दिन आएगा। आपको बता दे एडमिट कार्ड 14 नवंबर 2026 को जारी किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवार इसे ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर पाएँगे। अभी एडमिट कार्ड जारी होने का कोई निश्चित समय बताना सही नहीं होगा। इसलिए आप सभी को सलाह दी जाती है कि वे 14 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें। जैसे ही BCI की ओर से डाउनलोड लिंक सक्रिय होगा, पंजीकृत उम्मीदवार अपने अकाउंट में लॉगिन करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
एक बात याद रखें—सिर्फ परीक्षा के लिए आवेदन करना काफी नहीं है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ रखना जरूरी होगा। मोबाइल में रखी PDF को प्रिंट कराने के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें।
👉RRB Group D Result 2026 Kab Aayega? Direct Link से ऐसे चेक करें रिजल्ट, Cut Off और Merit List
AIBE 22 Admit Card 2026 Important Dates: महत्वपूर्ण तिथियां
AIBE 22 से जुड़ी जरूरी तारीखें नीचे दी गई हैं। उम्मीदवार इन तारीखों को देखकर अपनी परीक्षा की तैयारी और आगे की प्रक्रिया समझ सकते हैं।
| कार्यक्रम | तारीख |
|---|---|
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत | 19 अगस्त 2026 |
| रजिस्ट्रेशन बंद | 27 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख | 29 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन में सुधार की अवधि | 29 से 30 अक्टूबर 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की निर्धारित तारीख | 14 नवंबर 2026 |
| AIBE 22 परीक्षा | 29 नवंबर 2026 |
| संभावित रिजल्ट अवधि | 7 से 10 जनवरी 2027 |
AIBE 22 Admit Card में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
दोस्तों देखिये एडमिट कार्ड केवल परीक्षा में प्रवेश का दस्तावेज नहीं है, बल्कि इसमें परीक्षा से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां भी होती हैं। इसे डाउनलोड करने के बाद बिना पढ़े सीधे प्रिंट न निकालें। आमतौर पर उम्मीदवार को अपने हॉल टिकट में इन विवरणों को जांचना चाहिए:
- उम्मीदवार का पूरा नाम
- रोल नंबर या परीक्षा से जुड़ी पहचान संख्या
- परीक्षा का नाम
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पूरा पता
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश
अगर नाम, फोटो, रोल नंबर या परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी में कोई गलती दिखाई देती है, तो उसे नजरअंदाज न करें। तुरंत आधिकारिक AIBE सहायता माध्यम से संपर्क करें। परीक्षा वाले दिन तक इंतजार करने से परेशानी बढ़ सकती है।

AIBE 22 Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें
दोस्तों यदि आप एडमिट कार्ड करना चाहते हैं तो इसे घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है, अगर आपके पास मोबाइल या कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा है। तो आप मेरे द्वारा बताए गए नीचे स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को समझकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:-
Step 1. सबसे पहले AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com खोलें।
Step 2. वेबसाइट के होम पेज पर AIBE 22 Admit Card या Hall Ticket से संबंधित लिंक तलाशें।
Step 3. लिंक सक्रिय होने पर उस पर क्लिक करें।
Step 4. अब अपना रजिस्टर्ड Login ID और Password दर्ज करें।
Step 5. मांगी गई जानकारी भरने के बाद लॉगिन करें।
Step 6. आपके अकाउंट में AIBE 22 का एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
Step 7. एडमिट कार्ड में लिखी सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करें।
Step 8. इसके बाद PDF डाउनलोड करके अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें।
दोस्तों आपको परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का साफ प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।अगर लॉगिन करते समय कोई परेशानी आती है, तो पहले अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दोबारा जांचें। पासवर्ड याद नहीं है तो वेबसाइट पर उपलब्ध Forgot Password या संबंधित सहायता विकल्प का इस्तेमाल करें।
AIBE 22 Admit Card 2026 Important Link
| Admit Card Download | Link 1 ||| Link 2 |
| Official Website | Click Now |
| Whatsapp Channel | Follow Now |
| Telegram Channel | Follow Now |
AIBE 22 Admit Card 2026: FAQs अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न 1. AIBE 22 Admit Card 2026 कब जारी होगा?
उत्तर: उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार AIBE 22 का एडमिट कार्ड 14 नवंबर 2026 को जारी किया जाना निर्धारित है
प्रश्न 2. AIBE 22 की परीक्षा कब आयोजित होगी?
उत्तर: AIBE 22 परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली है।
प्रश्न 3. AIBE 22 का एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?
उत्तर: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर लॉगिन के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
प्रश्न 4. AIBE 22 Hall Ticket डाउनलोड करने के लिए क्या जरूरी है?
उत्तर: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपने रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।
प्रश्न 5. क्या बिना एडमिट कार्ड के AIBE 22 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं?
उत्तर: उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना चाहिए। प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जरूरी है।


