RRB Group D Score Card 2026: रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है। अगर आपने भी CEN 09/2025 के तहत आयोजित RRB Group D CBT परीक्षा में हिस्सा लिया था, तो अब आपको अपने नंबर जानने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 12 नवंबर 2026 को CBT का रिजल्ट जारी कर दिया है। वहीं, उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और मार्क्स देखने की सुविधा 16 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे से शुरू होने वाली है।
दोस्तों अगर यदि आप RRB Group D Score Card 2026 डाउनलोड करना चाहते हैं। तो दोस्तों मैं आपको आज के इस लेख में बताएंगे की आप अपना स्कोरकार्ड कैसे देख सकेंगे, और कहां से डाउनलोड करना हैं, साथ डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताऊंगा ताकि आप अपने मोबाइल से ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकें। इसलिए आप सभी से निवेदन है की इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।
RRB Group D Score Card 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड | Railway Recruitment Boards (RRBs) |
| परीक्षा का नाम | RRB Group D / Level-1 |
| CEN नंबर | 09/2025 |
| कुल पद | 22,195 |
| परीक्षा की तारीख | 03 अगस्त से 25 अगस्त 2026 |
| Answer Key जारी | 07 सितंबर 2026 |
| CBT रिजल्ट जारी | 12 नवंबर 2026 |
| स्कोरकार्ड उपलब्ध | 16 नवंबर 2026, शाम 5 बजे |
| स्कोरकार्ड देखने की अंतिम तारीख | 01 दिसंबर 2026 |
| अंतिम समय | रात 11:55 बजे |
| अगला चरण | Physical Efficiency Test (PET) |
| स्कोरकार्ड का तरीका | ऑनलाइन |
| लॉगिन विवरण | Registration Number और Date of Birth |
| आधिकारिक वेबसाइट | rrb.indianrailways.gov.in |
इसे भी पढ़ें:-RRB Group D Result 2026 Kab Aayega? Direct Link से ऐसे चेक करें रिजल्ट, Cut Off और Merit List
इसे भी पढ़ें:-RRB Paramedical Admit Card 2026: Exam City Intimation Slip, यहां से चेक करें परीक्षा शहर और डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
RRB Group D Score Card 2026 कब जारी होगा?
कई उम्मीदवारों के मन में यह सवाल है कि रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोरकार्ड कब आएगा। तो यहां तारीख को ठीक से समझ लीजिए। RRB Group D CBT का रिजल्ट 12 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। इसके बाद व्यक्तिगत स्कोरकार्ड देखने का लिंक 16 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक सक्रिय किया जाएगा । उम्मीदवार संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लॉगिन करके अपना स्कोर देख सकेंगे।स्कोरकार्ड देखने की सुविधा 1 दिसंबर 2026 को रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
यानी आपके पास इसे देखने और डाउनलोड करने के लिए सीमित समय है। आखिरी दिन का इंतजार करने के बजाय लिंक खुलने के बाद ही अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें। एक बात और समझ लें—रिजल्ट PDF और स्कोरकार्ड दोनों अलग-अलग चीजें हैं। रिजल्ट PDF में मुख्य रूप से PET के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए जाते हैं, जबकि स्कोरकार्ड में आपके व्यक्तिगत परीक्षा प्रदर्शन की जानकारी मिलती है।
RRB Group D Score Card 2026 में कौन-कौन सी जानकारी मिलेगी?
दोस्तों जब आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करेंगे, तो स्क्रीन पर आपका व्यक्तिगत स्कोरकार्ड दिखाई देगा। इसमें उपलब्ध जानकारी को ध्यान से देखना चाहिए। बता दे स्कोरकार्ड में मुख्य रूप से निम्न जानकारियां देखने को मिल सकती हैं:
- उम्मीदवार का नाम और पहचान से जुड़ी जानकारी
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- CEN नंबर
- परीक्षा से संबंधित विवरण
- Percentile Score
- Normalized Marks
- बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराई गई अन्य स्कोर संबंधी जानकारी
स्कोरकार्ड खुलने पर उसमें दिखाई गई हर जानकारी को ध्यान से जांचें। अगर किसी विवरण में गड़बड़ी दिखाई देती है, तो अपने संबंधित RRB की आधिकारिक सूचना और संपर्क माध्यम से जानकारी प्राप्त करें।
RRB Group D Score Card 2026 डाउनलोड करने के लिए क्या-क्या चाहिए?
आपको बताते चले दोस्तों स्कोरकार्ड देखने से पहले ये दो चीजें अपने पास तैयार रखें:
- Registration Number: आवेदन फॉर्म भरने के बाद मिला रजिस्ट्रेशन नंबर।
- Date of Birth: आवेदन में दर्ज जन्मतिथि।
अगर रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो अपने पुराने आवेदन फॉर्म, ईमेल या आवेदन से संबंधित उपलब्ध रिकॉर्ड में इसे देख सकते हैं। किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अपना पासवर्ड या व्यक्तिगत लॉगिन जानकारी साझा न करें।

RRB Group D Score Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
अब सबसे जरूरी सवाल—अपना स्कोरकार्ड कैसे देखना है? इसके लिए आपको किसी साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है। दोस्तों आप मोबाइल या कंप्यूटर से भी यह काम कर सकते हैं। लिंक सक्रिय होने के बाद नीचे दिए गए तरीके को अपनाएं:
स्टेप 1: सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in खोलें। आप अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर CEN 09/2025 या RRB Group D Score Card 2026 से जुड़ा लिंक खोजें।
स्टेप 3: स्कोरकार्ड या CBT Marks देखने वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा।
स्टेप 4: अब अपना Registration Number दर्ज करें। यह वही रजिस्ट्रेशन नंबर होगा जो आवेदन करते समय मिला था।
स्टेप 5: इसके बाद अपनी Date of Birth निर्धारित फॉर्मेट में भरें। लॉगिन पेज पर दिया गया जन्मतिथि का फॉर्मेट ध्यान से देखें।
स्टेप 6: मांगी गई जानकारी भरने के बाद Login या Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 7: लॉगिन सफल होने पर आपका RRB Group D Score Card स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें दिए गए मार्क्स और परसेंटाइल को ध्यान से देखें।
स्टेप 8: अंत में स्कोरकार्ड को PDF के रूप में डाउनलोड कर लें या उसका प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें।
अगर पहली बार में वेबसाइट नहीं खुलती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। लिंक सक्रिय होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक हो सकता है। कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें और लॉगिन विवरण सही भरें।
RRB Group D Score Card 2026 Important Link
| जानकारी | लिंक |
|---|---|
| Score Card Download | Link 1 ||| Link 2 |
| Official Website | Click Now |
| Whatsapp Channel | Follow Now |
| Telegram Channel | Follow Now |
RRB Group D Score Card 2026 Consolation – निष्कर्ष
तो दोस्तों, RRB Group D Score Card 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी तारीख 16 नवंबर 2026 है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस दिन शाम 5 बजे से उम्मीदवार अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और मार्क्स ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। इस लेख के माध्यम से हमनें आपको स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की पुरी जानकारी को बताया है। अगर आपको यह लेख पसंद आया हैं तो इस लेख को अपने मित्रों मे भी जरुर शेयर करें तब तक ले जय हिंद जय भारत
RRB Group D Score Card 2026 FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. RRB Group D Score Card 2026 कब जारी होगा?
RRB Group D का व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 16 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे से उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
Q2. RRB Group D Score Card डाउनलोड करने की अंतिम तारीख क्या है?
उम्मीदवार 1 दिसंबर 2026 को रात 11:55 बजे तक अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
Q3. स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए किन जानकारियों की जरूरत होगी?
इसके लिए Registration Number और Date of Birth की जरूरत होगी। जन्मतिथि उसी फॉर्मेट में भरें जो लॉगिन पेज पर बताया गया है।
Q4. क्या रिजल्ट और स्कोरकार्ड एक ही होते हैं?
नहीं। रिजल्ट PDF में PET के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए जाते हैं, जबकि स्कोरकार्ड में व्यक्तिगत Percentile Score और Normalized Marks की जानकारी मिलती है।
Q5. RRB Group D CBT में सफल होने के बाद अगला चरण क्या है?
CBT में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को Physical Efficiency Test (PET) में शामिल होना होगा। इसके बाद नियमानुसार Document Verification और Medical Examination की प्रक्रिया होगी।


