aditya-birla-capital-scholarship-2026-27

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27: ₹60,000 तक की छात्रवृत्ति पाने का मौका, योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि और Online Apply

Published on: October 16, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27: नमस्कार छात्रों! आप कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं में पढ़ाई कर रहे हैं या फिर पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, ग्रेजुएशन अथवा पोस्टग्रेजुएशन कर रहे हैं, तो आपके लिए Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 एक उपयोगी अवसर हो सकता है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में मदद करना है, ताकि पैसों की परेशानी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

छात्रों को आपको बता दे इस स्कॉलरशिप के तहत पात्र विद्यार्थियों को अधिकतम ₹60,000 तक की सहायता राशि दिया जाता है। हालांकि, कितनी राशि मिलेगी, यह विद्यार्थी की कक्षा, कोर्स और संबंधित स्कॉलरशिप की शर्तों पर निर्भर कर सकता है। आवेदन ऑनलाइन किया जाता है और इसकी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 है।

यदि आप भी छात्र छात्राएं Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं। तो इस में हम आसान भाषा में जानेंगे कि Aditya Birla Capital Scholarship क्या है, कौन आवेदन कर सकता है, कितने अंक जरूरी हैं, कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे और ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरना है। आवेदन करने के बाद स्टेटस कैसे चेक करना है। इस स्कॉलरशिप से जुड़ी पूरी जानकारी को इस लेख में आपको बताएंगे।

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 एक नजर में

विवरण जानकारी
लेख का नाम Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27
स्कॉलरशिप का नाम Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27
स्कॉलरशिप देने वाली संस्था Aditya Birla Capital Foundation
स्कॉलरशिप का प्रकार Merit-cum-Means
किसके लिए पात्र छात्राओं के लिए
शैक्षणिक सत्र 2026-27
कक्षा एवं कोर्स कक्षा 9 से 12, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, UG और PG
न्यूनतम अंक पिछली कक्षा में 60%
परिवार की अधिकतम सालाना आय ₹6 लाख
अधिकतम सहायता राशि ₹60,000 तक
कक्षा 9 से 12 एवं पॉलिटेक्निक ₹25,000 तक
तकग्रेजुएशन ₹45,000 तक
पोस्टग्रेजुएशन ₹60,000 तक
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026
आवेदन शुल्क ₹0
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट Buddy4Study

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 लेटेस्ट न्यूज़

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 को लेकर छात्राओं के लिए ताजा अपडेट सामने आया है। इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 बताई गई है। इसके तहत कक्षा 9वीं से 12वीं, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पात्र पोस्टग्रेजुएशन कोर्स में पढ़ने वाली छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। पात्र होने के लिए पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक और परिवार की सालाना आय ₹6 लाख तक होनी चाहिए। आपको बताते चलें की चयनित छात्राओं को कोर्स के अनुसार ₹25,000 से ₹60,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। एक जरूरी बात समझ ले आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर पात्रता और जरूरी दस्तावेज जरूर जांच लें।

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 क्या है?

दोस्तों आपको बता दें Aditya Birla Capital Scholarship एक शैक्षणिक सहायता कार्यक्रम है, जिसे Aditya Birla Capital Foundation के माध्यम से चलाया जाता है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मेधावी छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने में मदद देना है।आसान भाषा में समझें तो अगर किसी छात्रा के नंबर अच्छे हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण स्कूल, कॉलेज, किताबों, फीस या दूसरी पढ़ाई से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में परेशानी होती है, तो वह इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने पर विचार कर सकती है।

इस कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से लेकर पोस्टग्रेजुएशन तक की पात्र छात्राओं के लिए सहायता का प्रावधान है। लेकिन ध्यान रखें, यह हर विद्यार्थी के लिए खुली सामान्य छात्रवृत्ति नहीं है। वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन करने वाली छात्रा का मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूल, कॉलेज या संस्थान में पढ़ना जरूरी है। इसके अलावा पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 60% अंक और परिवार की सालाना आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:- E Kalyan Scholarship 2026-27: आवेदन कैसे करें? लास्ट डेट, पात्रता, राशि, स्टेटस चेक, पुरी प्रक्रिया जानिए

इसे भी पढ़ें:- PM Fasal Bima Yojana 2026-27: 15 नवंबर से आवेदन शुरू, किसान ऐसे करें सबसे पहले Online Apply

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 महत्वपूर्ण तारीख

दोस्तों देखिये मैंने आपको Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी हमने नीचे एक ही जगह टेबल में दी है। इसमें आवेदन शुरू होने की तारीख, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी शामिल है, ताकि छात्राओं को अलग-अलग जगह तारीखें खोजने की जरूरत न पड़े।

कार्यक्रम महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 22 अगस्त 2026 (उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार)
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026
आवेदन की जांच आवेदन जमा होने के बाद
दस्तावेजों का सत्यापन चयन प्रक्रिया के दौरान
चयन सूची जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं
स्कॉलरशिप राशि मिलने की तारीख अभी घोषित नहीं

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27: से कितने पैसे मिलेंगे?

यह इस स्कॉलरशिप का सबसे महत्वपूर्ण सवाल है। बहुत से विद्यार्थी ₹60,000 की राशि देखकर सोचते हैं कि सभी आवेदकों को इतनी रकम मिलेगी। तो आपको बता दे Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 के तहत छात्राओं को उनकी पढ़ाई के स्तर के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाती है। इस स्कॉलरशिप में कक्षा 9वीं से 12वीं और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने वाली छात्राओं को ₹25,000 तक, ग्रेजुएशन करने वाली छात्राओं को ₹45,000 तक और पात्र पोस्टग्रेजुएशन कोर्स की छात्राओं को ₹60,000 तक की सहायता मिल सकती है।

यह राशि एक शैक्षणिक वर्ष के लिए है। इसका इस्तेमाल ट्यूशन फीस, एडमिशन फीस, परीक्षा शुल्क, किताबों और पात्र रहने-खाने के खर्चों में किया जा सकता है। ध्यान रखें, अधिकतम राशि सभी को मिलना जरूरी नहीं है। अंतिम सहायता राशि चयन और संबंधित नियमों पर निर्भर करेगी।

विद्यार्थी की श्रेणी एक वर्ष की अधिकतम सहायता
कक्षा 9वीं से 12वीं ₹25,000 तक
पॉलिटेक्निक डिप्लोमा ₹25,000 तक
सामान्य ग्रेजुएशन ₹45,000 तक
पात्र पोस्टग्रेजुएशन कोर्स ₹60,000 तक

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 पात्रता (Eligibility) क्या है?

दोस्तों यदि आप सभी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं और आप सभी जाना चाहते इस स्कॉलरशिप की पात्रता क्या रहने वाला है तो नीचे हमने पूरी जानकारी को विस्तार से बताया आप समझ सकते हैं कि हम इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र है या नहीं।

1. केवल छात्राओं के लिए

आपको बता दें वर्तमान 2026-27 कार्यक्रम की जानकारी के हिसाब से यह स्कॉलरशिप लड़कियों और छात्राओं के लिए है। यदि कोई छात्र इस योजना में आवेदन करना चाहता है, तो उसे पहले पात्रता को देखनी चाहिए, क्योंकि इस कार्यक्रम के अंतर्गत लड़कों के लिए आवेदन की पात्रता नहीं है।

2. किस कक्षा में पढ़ना जरूरी है?

आपको बताते चले छात्रा निम्नलिखित में से किसी मान्य कोर्स में पढ़ रही हो सकती है:

  • कक्षा 9वीं
  • कक्षा 10वीं
  • कक्षा 11वीं
  • कक्षा 12वीं
  • पॉलिटेक्निक डिप्लोमा
  • अंडरग्रेजुएट यानी ग्रेजुएशनपात्र
  • पोस्टग्रेजुएट कोर्स

3. पिछली कक्षा में 60% अंक

आवेदन करने वाली छात्रा के पिछली कक्षा या पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 60% अंक होने चाहिए। इसलिए आवेदन करते समय अपनी मार्कशीट तैयार रखें।

4. परिवार की सालाना आय

परिवार की सभी स्रोतों से होने वाली सालाना आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर आय प्रमाणपत्र या संबंधित आय दस्तावेज देने होंगे।

5. मान्यता प्राप्त सरकारी संस्थान

छात्रा का किसी मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूल, कॉलेज या संस्थान में पढ़ना जरूरी है। केवल कोर्स में नाम लिखवा लेना पर्याप्त नहीं है; संस्थान और वर्तमान दाखिले से जुड़े प्रमाण भी मांगे जा सकते हैं।

6. परिवार और संस्था से जुड़ी पाबंदियां

Aditya Birla Capital, उससे जुड़ी सहायक कंपनियों या संयुक्त उपक्रमों तथा Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चों को इस कार्यक्रम में आवेदन की अनुमति नहीं है। फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नियमों में इस शर्त को भी जांचें।

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 आवेदन के लिए दस्तावेज (Documents) क्या है?

छात्र यदि आप जानना चाहते हैं कि ऑनलाइन आवेदन करने में दस्तावेज क्या-क्या लगेंगे तो आपको बता दें Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 का ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि आवेदन करते समय कोई परेशानी न हो। छात्राओं को अपनी पिछली कक्षा की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, वर्तमान एडमिशन का प्रमाण, बैंक पासबुक और परिवार की आय का प्रमाण देना पड़ सकता है।

इसके अलावा फीस की रसीद, शैक्षणिक खर्चों के बिल और घर की हाल की फोटो भी मांगी जा सकती है। दिव्यांगता या माता-पिता से संबंधित प्रमाणपत्र, यदि लागू हों, तो तैयार रखें। अगर आप जानना चाहते हैं किस काम के लिए क्या-क्या दस्तावेज लगता है तो नीचे टेबल में बताया गया है।

दस्तावेज किस काम के लिए
पासपोर्ट साइज फोटो आवेदक की पहचान के लिए
पिछली कक्षा की मार्कशीट अंकों की पुष्टि के लिए
10वीं और 12वीं की मार्कशीट जहां लागू हो
पहचान पत्र पहचान सत्यापन के लिए
आधार का मास्क किया हुआ संस्करण या स्वीकार्य अन्य IDपहचान के प्रमाण के रूप में
वर्तमान दाखिले का प्रमाण फीस रसीद, एडमिशन लेटर, ID कार्ड या बोनाफाइड प्रमाणपत्र
बैंक पासबुक की कॉपी बैंक विवरण के लिए
परिवार की आय का प्रमाण आय सीमा की पुष्टि के लिए
पढ़ाई के खर्चों की रसीद फीस, हॉस्टल, मेस या किताबों के खर्च के लिए
फीस स्ट्रक्चर यदि उपलब्ध हो; प्रकाशित विवरण में इसे गैर-अनिवार्य बताया गया है
दिव्यांगता प्रमाणपत्र यदि लागू हो
माता-पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र यदि लागू हो
घर की हाल की फोटो कार्यक्रम की दस्तावेज सूची के अनुसार
aditya-birla-capital-scholarship-2026-27

Aditya Birla Capital Scholarship Online Apply 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप Aditya Birla Capital Scholarship Online Apply 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो बिल्कुल चिंता न करें। यहां हम आपको आसान भाषा में ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं। आप हमारे बताए गए आसान तरीकों को ध्यान से फॉलो करें, ताकि आवेदन करते समय किसी तरह की परेशानी न हो और आप अपना फॉर्म आसानी से भर सकें। आई समझते हैं स्टेप बाय स्टेप सारा प्रक्रिया को कुछ इस प्रकार से:-

स्टेप 1: आप आवेदन पोर्टल खोलें

सबसे पहले आप स्कॉलरशिप का आवेदन पेज खोलें और कार्यक्रम की पूरी जानकारी पढ़ें।

स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें

यदि आपका अकाउंट पहले से है, तो लॉगिन करें। नया अकाउंट बनाने के लिए पोर्टल पर दिए गए रजिस्ट्रेशन विकल्प का इस्तेमाल करें।

स्टेप 3: Start Application पर क्लिक करें

अब आप Aditya Birla Capital Scholarship Program 2026-27 का सही आवेदन फॉर्म चुनकर आगे बढ़ें।

स्टेप 4: अब अपनी जानकारी भरें

अब आपको इसमें नाम, संपर्क विवरण, पढ़ाई, संस्थान, पिछली कक्षा के अंक और परिवार की आय जैसी मांगी गई निम्न जानकारी सही-सही भरें।

स्टेप 5: दस्तावेज अपलोड करें

मांगे गए प्रमाणपत्र और मार्कशीट साफ दिखाई देने वाले प्रारूप में अपलोड करें। नाम और अन्य विवरणों में अंतर न हो।

स्टेप 6: Preview करके Submit करें

नियम और शर्तें पढ़ें, फॉर्म का प्रीव्यू देखें और सारी जानकारी सही होने पर Submit बटन दबाएं। आवेदन संख्या या रसीद सुरक्षित रखें।

Aditya Birla Scholarship 2026-27 का Status कैसे Check करें?

यदि आप सभी Aditya Birla Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करने वाली छात्राएं अपने आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले Buddy4Study की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल या उपलब्ध लॉगिन विकल्प की मदद से अकाउंट में लॉगिन करें। इसके बाद अपने डैशबोर्ड में संबंधित स्कॉलरशिप का आवेदन खोलें और Application Status का विकल्प देखें। यहां आपको आवेदन की वर्तमान स्थिति से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। अगर आपके स्टेटस अपडेट नहीं हुआ है, आपको बता दे कुछ समय बाद दोबारा चेक करें।

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

दोस्तों यदि आप सभी जानना चाहते हैं कि आवेदन की अंतिम तिथि क्या रहने वाला तो आपको बता दें Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 की आवेदन अंतिम तिथि Buddy4Study की उपलब्ध कार्यक्रम जानकारी में 30 अक्टूबर 2026 दी गई है। इसलिए इच्छुक और पात्र छात्राओं को अंतिम दिन तक इंतजार करने के बजाय पहले ही फॉर्म पूरा कर लेना चाहिए। कुछ अन्य वेबसाइटों पर तारीख अलग दिखाई दे सकती है। ऐसी स्थिति में आवेदन पोर्टल पर प्रदर्शित नवीनतम तारीख को प्राथमिकता दें। यदि किसी कारण से समय सीमा बढ़ती है, तो उसकी पुष्टि भी पोर्टल पर ही करें।

आवेदन करने से पहले ये तीन काम जरूर करें:

  • अपनी पात्रता और परिवार की आय की सीमा जांचें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज सही प्रारूप में तैयार रखें।
  • और हां फॉर्म जमा करने के बाद उसकी रसीद और आवेदन संख्या सुरक्षित रखें।

Aditya Birla Scholarship 2026-27 का Result कब आएगा?

अब बात करते हैं कि Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 का रिजल्ट कब जारी होगा। बहुत सी छात्राएं आवेदन करने के बाद चयन सूची का इंतजार करती हैं, ताकि उन्हें पता चल सके कि उनकी स्कॉलरशिप मंजूर हुई है या नहीं।फिलहाल उपलब्ध कार्यक्रम की जानकारी में रिजल्ट जारी होने की कोई निश्चित तारीख स्पष्ट नहीं दी गई है। इसलिए अभी किसी खास दिन को रिजल्ट की आधिकारिक तारीख बताना सही नहीं होगा।आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 बताई गई है। इसके बाद आवेदन की जांच और चयन से संबंधित प्रक्रिया कब पूरी होगी, इसकी जानकारी आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर देखनी चाहिए। जरूरी नहीं कि आवेदन बंद होते ही उसी दिन रिजल्ट भी जारी हो जाए।

Aditya Birla Scholarship 2026-27 का पैसा कब आएगा?

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि स्कॉलरशिप का पैसा बैंक खाते में कब आएगा। फिलहाल, इस स्कॉलरशिप की राशि जारी होने की कोई निश्चित आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। सबसे पहले आवेदनों और जरूरी दस्तावेजों की जांच होगी, जिसके बाद चयनित छात्राओं को आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी जा सकती है।

आपको बता दें स्कॉलरशिप के लिए चुने जाने पर ऑफर लेटर और जरूरी दस्तावेजों से संबंधित निर्देश को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। और हां ये भी जान ले की भुगतान में कितना समय लगेगा, यह चयन, दस्तावेज सत्यापन और संस्था की प्रक्रिया पर निर्भर करेगा। इसलिए अपनी आवेदन स्थिति Buddy4Study पोर्टल पर नियमित रूप से चेक करें और आधिकारिक सूचना आने तक भुगतान की तारीख को लेकर किसी अफवाह पर भरोसा न करें।

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 का Selection कैसे होगा?

अब दोस्तों बाद आता है कि Aditya Birla Scholarship 2026-27 का Selection कैसे होगा? तो बताते चले आपको Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 में छात्राओं का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर किया जा सकता है। सबसे पहले आवेदन फॉर्म में भरी गई जानकारी और जमा किए गए दस्तावेजों की जांच होगी।

इसके बाद पिछली कक्षा में प्राप्त अंकों, पारिवारिक आय और निर्धारित पात्रता के आधार पर आवेदनों का मूल्यांकन किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर दस्तावेजों का सत्यापन या अतिरिक्त जानकारी भी मांगी जा सकती है। अंतिम चयन संबंधित संस्था के नियमों के अनुसार किया जाएगा। ध्यान दें कि केवल आवेदन करने या 60% अंक होने से स्कॉलरशिप मिलने की गारंटी नहीं है।

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 Important Links

Aditya Birla Scholarship 2026-27 Online Apply
Official Website Visit Now
Home Page Visit Now
Telegram Channel Follow Now
Whatsapp Channel Follow Now

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 सवाल जवाब FAQs

Q1. Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 क्या है?

यह Aditya Birla Capital Foundation की ओर से चलाया जाने वाला शैक्षणिक सहायता कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य पात्र छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता देना है।

Q2. इस स्कॉलरशिप में कितने रुपये मिलते हैं?

पात्रता और कोर्स के अनुसार कक्षा 9 से 12 और पॉलिटेक्निक के लिए ₹25,000 तक, ग्रेजुएशन के लिए ₹45,000 तक और पात्र पोस्टग्रेजुएशन कोर्स के लिए ₹60,000 तक सहायता दी जा सकती है।

Q3. क्या लड़के भी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं?

देखिये 2026-27 कार्यक्रम की प्रकाशित पात्रता के अनुसार यह स्कॉलरशिप छात्राओं के लिए है। लड़कों को इस कार्यक्रम के लिए पात्र नहीं बताया गया है।

Q4. आवेदन करने के लिए कितने प्रतिशत अंक जरूरी हैं?

पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।

Q5. परिवार की सालाना आय कितनी होनी चाहिए?

परिवार की सभी स्रोतों से होने वाली सालाना आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Q6. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उपलब्ध Buddy4Study कार्यक्रम पेज के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 है। आवेदन करने से पहले पोर्टल पर तारीख की दोबारा पुष्टि करें।

Q7. क्या आवेदन करने के लिए फीस देनी होगी?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार आवेदन शुल्क नहीं है। किसी अनजान व्यक्ति को स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर पैसे न दें।

Q8. आवेदन ऑनलाइन कैसे करें?

Buddy4Study पर संबंधित स्कॉलरशिप पेज खोलें, रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सभी विवरण जांचकर Submit करें।

Q9. स्कॉलरशिप का रिजल्ट कब आएगा?

रिजल्ट की निश्चित तारीख उपलब्ध कार्यक्रम जानकारी में स्पष्ट नहीं है। चयन से संबंधित अपडेट आवेदन पोर्टल पर देखें।

Q10. स्कॉलरशिप के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

मार्कशीट, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक, आय प्रमाणपत्र और वर्तमान दाखिले का प्रमाण प्रमुख दस्तावेज हैं। जरूरत के अनुसार अन्य दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं।

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 निष्कर्ष (Consolation)

दोस्तों आपको बता दे आवेदन करने से पहले ये बातें याद रखें Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 उन पात्र छात्राओं के लिए एक उपयोगी अवसर हो सकता है, जिन्हें आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत है। इस कार्यक्रम में अधिकतम ₹60,000 तक सहायता का प्रावधान है, लेकिन सभी को एक समान राशि नहीं मिलती। सहायता राशि पढ़ाई के स्तर और संबंधित नियमों के अनुसार तय होती है।अगर आप आवेदन करना चाहती हैं, तो पहले अपनी पात्रता जांचें, दस्तावेज तैयार रखें और अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन पूरा करें। आवेदन की रसीद सुरक्षित रखें और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए पोर्टल देखते रहें।

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27

Mustafa Kamal

मैं Mustafa Kamal, Viral Study Point का लेखक एवं कंटेंट क्रिएटर हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों और युवाओं तक Latest Updates, Sarkari Jobs, Sarkari Yojana, Exam Results, Scholarship, Admission से जुड़ी जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएँ तेज़, भरोसेमंद और सटीक रूप में पहुँचाना है। मुझे इस field में 4+ साल का अनुभव है और मैं हमेशा छात्रों को सही, स्पष्ट और भरोसेमंद जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ। मैं हमेशा यह कोशिश करता हूँ कि Viral Study Point के माध्यम से हर पोस्ट आपके लिए Helpful, Verified और Easy-to-Understand हो, ताकि आप अपने करियर और भविष्य से जुड़े फैसले सही समय पर और सही जानकारी के साथ ले सकें। आपके भरोसे और समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं आगे भी इसी तरह उपयोगी जानकारी आप तक पहुँचाता रहूँगा।

Leave a Comment