---Advertisement---

Bihar Board Class 1–8 Quarterly Exam 2026: कक्षा 1 से 8 तक की तिमाही परीक्षा कब होगी? देखें पूरा शेड्यूल

Published on: July 6, 2026
Bihar Board Class 1–8 Quarterly Exam 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

Bihar Board Class 1–8 Quarterly Exam 2026: नमस्कार दोस्तों! यदि आपका बच्चा बिहार के सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाई कर रहा है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आपको बता दे की राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), बिहार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन (Quarterly Exam) का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 07 जुलाई 2026 से 13 जुलाई 2026 तक राज्य के सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में किया जाएगा।

इस मूल्यांकन का उद्देश्य केवल बच्चों के अंक देना नहीं, बल्कि उनके सीखने के स्तर, विषयों की समझ, सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी तथा समग्र विकास का आकलन करना है। इस लेख में आपको परीक्षा की तिथि, विषयवार टाइम टेबल, परीक्षा का समय, मूल्यांकन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण निर्देश, शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए आवश्यक जानकारी और परीक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी सरल भाषा में विस्तार से मिलेगी इसलिए इस लेख को अंत तक जारूर पढ़ें।

Bihar Board Class 1–8 Quarterly Exam 2026 Overview

विवरण जानकारी
लेख का नाम Bihar Board Class 1–8 Quarterly Exam 2026
परीक्षा का नामप्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन 2026-27
विभागशिक्षा विभाग, बिहार सरकार
परिषदराज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), बिहार
कक्षाएंकक्षा 1 से 8
परीक्षा प्रारंभ07 जुलाई 2026
अंतिम तिथि13 जुलाई 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन
परीक्षा समयदो पालियों में
प्रथम पालीसुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
द्वितीय पालीदोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक
आधिकारिक आदेश जारी02 जुलाई 2026
अधिकारिक वेबसाइट https://biharboardonline.com

Bihar Board Class 1–8 Quarterly Exam 2026 Latest Update

चलिए बच्चों आपको Bihar Board Class 1–8 Quarterly Exam 2026 Latest Update से जुड़ीं जानकारी विस्तार से बताते हैं दोस्तों बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), पटना ने 02 जुलाई 2026 को आधिकारिक पत्र जारी करते हुए कक्षा 1 से 8 तक के प्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन 2026-27 की पूरी समय-सारणी जारी कर दी है। आपको बता दे की आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा जो की आपका 07 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 13 जुलाई 2026 तक आयोजित होगी। इस दौरान अलग-अलग दिनों में विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों का मूल्यांकन मुख्य रूप से विद्यालय स्तर पर किया जाएगा, जबकि कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आयोजित होगी।

इसके अलावा 10 जुलाई एवं 12 जुलाई को सह-शैक्षणिक गतिविधियों के संकलन एवं ग्रेडिंग का कार्य किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक निर्धारित की गई है। शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराई जाए तथा विद्यार्थियों के समग्र मूल्यांकन पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Read Also…

Bihar Board Class 1–8 Quarterly Exam 2026 Schedule

तिथिप्रथम पालीद्वितीय पाली
07 जुलाईअंग्रेजी (कक्षा 1 एवं 5)उर्दू (कक्षा VI-VIII)
08 जुलाईविज्ञान (कक्षा VI-VIII)संस्कृत (कक्षा VI-VIII)
09 जुलाईगणित (कक्षा III-V)गणित (कक्षा VI-VIII)
10 जुलाईसह-शैक्षणिक गतिविधियों का मूल्यांकनसह-शैक्षणिक गतिविधियों का मूल्यांकन
11 जुलाईपर्यावरण अध्ययन / सामाजिक विज्ञानगणित (कक्षा I एवं II मौखिक)
12 जुलाईसह-शैक्षणिक गतिविधियों की ग्रेडिंगसह-शैक्षणिक गतिविधियों की ग्रेडिंग
13 जुलाईभाषा (हिन्दी/उर्दू/बांग्ला)अंग्रेजी भाषा (हिन्दी माध्यम विद्यालयों हेतु)

Bihar Board Class 1–8 Quarterly Exam 2026परीक्षा दो पालियों में होगी

इस बार परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी।

प्रथम पाली

समय : सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

इस पाली में अलग-अलग कक्षाओं के लिए निर्धारित विषयों की परीक्षा होगी।

द्वितीय पाली

समय : दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक

दूसरी पाली में अन्य विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि दोनों पालियों के बीच पर्याप्त अंतर रखा जाए ताकि परीक्षा का संचालन व्यवस्थित रूप से हो सके।

विषयवार परीक्षा कार्यक्रम

07 जुलाई को अंग्रेजी एवं उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित होगी।

08 जुलाई को विज्ञान एवं संस्कृत विषय की परीक्षा होगी।

09 जुलाई को गणित विषय की परीक्षा निर्धारित की गई है।

10 जुलाई को सह-शैक्षणिक गतिविधियों का संकलन एवं मूल्यांकन किया जाएगा।

11 जुलाई को पर्यावरण अध्ययन, सामाजिक विज्ञान तथा कक्षा 1 एवं 2 की गणित संबंधी गतिविधियों का मूल्यांकन किया जाएगा।

12 जुलाई को सह-शैक्षणिक गतिविधियों की ग्रेडिंग की जाएगी।

13 जुलाई को भाषा (हिन्दी, उर्दू, बांग्ला) एवं अंग्रेजी भाषा की परीक्षा आयोजित होगी।

Bihar Board Class 1–8 Quarterly Exam 2026 क्यों कराई जाती है?

कई अभिभावकों के मन में यह प्रश्न रहता है कि जब वार्षिक परीक्षा होती है तो फिर त्रैमासिक परीक्षा कराने की आवश्यकता क्या है? दरअसल, नई शिक्षा व्यवस्था में केवल अंतिम परीक्षा के आधार पर किसी विद्यार्थी की क्षमता का मूल्यांकन नहीं किया जाता। पूरे वर्ष के दौरान विभिन्न चरणों में बच्चों की प्रगति को मापा जाता है ताकि समय रहते कमजोरियों की पहचान कर उन्हें दूर किया जा सके।

त्रैमासिक परीक्षा के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं—

  • विद्यार्थियों की वास्तविक शैक्षणिक स्थिति का आकलन करना।
  • विषयवार सीखने के स्तर की जांच करना।
  • कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष शिक्षण योजना तैयार करना।
  • शिक्षकों के शिक्षण कार्य की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना।
  • विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना।
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप सतत एवं व्यापक मूल्यांकन (CCE) को मजबूत बनाना।
  • विद्यार्थियों में नियमित अध्ययन की आदत विकसित करना।

किन विद्यालयों में आयोजित होगी परीक्षा?

यह परीक्षा बिहार राज्य के सभी—

  • सरकारी प्राथमिक विद्यालय
  • सरकारी मध्य विद्यालय
  • उत्क्रमित मध्य विद्यालय
  • सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय

में आयोजित की जाएगी।

यदि आपका विद्यालय बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित है तो आपके बच्चे को यह परीक्षा अवश्य देनी होगी।

प्रश्नपत्र कहां से मिलेगा?

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रश्नपत्र विद्यालयों को ई-शिक्षाकोष (e-Shikshakosh) के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

विद्यालय निर्धारित समय पर प्रश्नपत्र डाउनलोड करेंगे और उसी के अनुसार परीक्षा आयोजित करेंगे।

परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को क्या करना चाहिए?

विद्यार्थियों को परीक्षा के दिन कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए—

  • समय से कम से कम 30 मिनट पहले विद्यालय पहुंचे।
  • आवश्यक स्टेशनरी साथ रखें।
  • प्रश्नपत्र ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • उत्तर साफ एवं स्पष्ट लिखें।
  • किसी भी प्रकार की नकल का प्रयास न करें।
  • उत्तर पुस्तिका साफ-सुथरी रखें।
  • शिक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

अभिभावकों की क्या जिम्मेदारी है?

परीक्षा में बच्चों के अच्छे प्रदर्शन के लिए अभिभावकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

अभिभावकों को चाहिए कि—

  • बच्चे का नियमित अध्ययन सुनिश्चित करें।
  • समय पर विद्यालय भेजें।
  • परीक्षा का अनावश्यक दबाव न बनाएं।
  • संतुलित भोजन एवं पर्याप्त नींद का ध्यान रखें।
  • बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाएं।
  • पढ़ाई के लिए शांत वातावरण उपलब्ध कराएं।

क्या यह परीक्षा अनिवार्य है?

हाँ।

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए यह मूल्यांकन अनिवार्य माना गया है।

विद्यार्थियों को अभी से क्या तैयारी करनी चाहिए?

यदि परीक्षा कुछ ही दिनों में होने वाली है, तो विद्यार्थियों को निम्नलिखित रणनीति अपनानी चाहिए—

  • प्रतिदिन कम से कम 3–4 घंटे पढ़ाई करें।
  • सभी विषयों का पुनरावृत्ति (Revision) करें।
  • गणित के प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें।
  • भाषा विषयों में लेखन अभ्यास करें।
  • विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के महत्वपूर्ण बिंदु याद करें।
  • पिछले अध्यायों का दोहराव करें।
  • समय प्रबंधन का अभ्यास करें।

Direct Link

Bihar Board Class 1–8 Quarterly Exam 2026Routine Link 1 || Link 2
Official Website Visit Now
Home Page Click Here
WhatsApp ChannelLink 1 // Link 2
Telegram ChannelJoin Now

FAQs Bihar Board Class 1–8 Quarterly Exam 2026

Q1. Bihar Board Class 1–8 Quarterly Exam 2026 कब से शुरू होगी?

उत्तर: बिहार के सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की प्रथम त्रैमासिक परीक्षा 07 जुलाई 2026 से शुरू होगी।

Q2. Bihar Board Class 1–8 Quarterly Exam 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: परीक्षा 13 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी।

Q3. परीक्षा किन विद्यार्थियों के लिए आयोजित होगी?

उत्तर: यह परीक्षा कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होगी।

Q4. परीक्षा कितनी पालियों में होगी?

उत्तर: परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।

  • प्रथम पाली : सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
  • द्वितीय पाली : दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक

Q5. क्या कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों की भी परीक्षा होगी?

उत्तर: हाँ। कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों का मूल्यांकन मुख्य रूप से गतिविधि एवं मौखिक आधारित रहेगा।

निष्कर्ष Bihar Board Class 1–8 Quarterly Exam 2026

Bihar Board Class 1–8 Quarterly Exam 2026 केवल एक साधारण परीक्षा नहीं बल्कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का महत्वपूर्ण मूल्यांकन है। इस परीक्षा के माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि बच्चे पूरे सत्र के शुरुआती महीनों में कितना सीख पाए हैं और किन क्षेत्रों में उन्हें अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता है।

यदि विद्यार्थी नियमित रूप से पढ़ाई करते हैं, समय पर विद्यालय पहुंचते हैं और सभी विषयों का सही ढंग से अभ्यास करते हैं, तो इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना कठिन नहीं होगा। वहीं अभिभावकों और शिक्षकों का सहयोग बच्चों के आत्मविश्वास और सफलता दोनों को मजबूत बनाता है।

इसलिए सभी विद्यार्थियों को चाहिए कि वे परीक्षा की निर्धारित तिथियों और समय का ध्यान रखते हुए अभी से तैयारी शुरू करें, ताकि प्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें और आगे की पढ़ाई के लिए मजबूत आधार तैयार कर सकें।

Mustafa Kamal

मैं Mustafa Kamal, Viral Study Point का लेखक एवं कंटेंट क्रिएटर हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों और युवाओं तक Latest Updates, Sarkari Jobs, Sarkari Yojana, Exam Results, Scholarship, Admission से जुड़ी जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएँ तेज़, भरोसेमंद और सटीक रूप में पहुँचाना है। मुझे इस field में 4+ साल का अनुभव है और मैं हमेशा छात्रों को सही, स्पष्ट और भरोसेमंद जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ। मैं हमेशा यह कोशिश करता हूँ कि Viral Study Point के माध्यम से हर पोस्ट आपके लिए Helpful, Verified और Easy-to-Understand हो, ताकि आप अपने करियर और भविष्य से जुड़े फैसले सही समय पर और सही जानकारी के साथ ले सकें। आपके भरोसे और समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं आगे भी इसी तरह उपयोगी जानकारी आप तक पहुँचाता रहूँगा।

---Advertisement---

Leave a Comment