BSEB 11th Spot Admission 2026: नमस्कार दोस्तों! यदि आपने बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026 के लिए OFSS पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया था लेकिन अब तक जारी किसी भी मेरिट लिस्ट में आपका नाम नहीं आया है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आपको बता दे की बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने ऐसे विद्यार्थियों के लिए 11वीं Spot Admission 2026 की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। यह उन छात्रों के लिए अंतिम और महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, जो किसी कारणवश पहले चरण, दूसरे चरण या तीसरे चरण की मेरिट सूची में चयनित नहीं हो सके।
दोस्तों हर वर्ष हजारों छात्र मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आने के कारण चिंतित हो जाते हैं, लेकिन Spot Admission प्रक्रिया ऐसे विद्यार्थियों को पसंदीदा कॉलेज में नामांकन का एक और मौका देती है। इस लेख में हम आपको BSEB 11th Spot Admission 2026 की पूरी प्रक्रिया, आवेदन तिथि, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण निर्देश और एडमिशन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी विस्तार से बताने जा रहे हैं।

BSEB 11th Spot Admission 2026: Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| लेख का नाम | BSEB 11th Spot Admission 2026 Online Apply |
| लेख का प्रकार | Spot Admission |
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| पोर्टल का नाम | OFSS (Online Facilitation System for Students) |
| कक्षा | इंटरमीडिएट (11वीं) |
| शैक्षणिक सत्र | 2026-28 |
| प्रवेश प्रक्रिया | Spot Admission |
| Spot Admission आवेदन शुरू | 25 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 26 जून 2026 |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट एवं रिक्त सीटों के आधार पर |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.ofssbihar.net |
BSEB 11th Spot Admission 2026 Good News
दोस्तों बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए Spot Admission Schedule जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार Spot Admission के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून 2026 निर्धारित की गई है।
बोर्ड के अनुसार Spot Admission उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनका नाम किसी भी चयन सूची में शामिल नहीं हो पाया है या जिन्होंने चयनित कॉलेज में समय पर नामांकन नहीं कराया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 जून 2026 को Spot Selection List जारी की जाएगी।
चयनित छात्रों को 27 जून 2026 से 01 जुलाई 2026 के बीच संबंधित शिक्षण संस्थान में जाकर अपना नामांकन सुनिश्चित करना होगा। इसके बाद कॉलेजों को 02 जुलाई 2026 तक सभी नामांकन की जानकारी OFSS पोर्टल पर अपडेट करनी होगी। वहीं, 03 जुलाई 2026 को OFSS पोर्टल पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसलिए विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
इसे भी पढ़ें: Bihar Board Class 11 3rd Merit List 2026 जारी, यहां से देखें अपना नाम और कॉलेज अलॉटमेंट
BSEB 11th Spot Admission 2026 Important Dates
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| आवेदन शुरू | 25 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 26 जून 2026 |
| Spot Selection List | 27 जून 2026 |
| नामांकन अवधि | 27 जून 2026 से 01 जुलाई 2026 |
| कॉलेज द्वारा अंतिम अपडेट | 02 जुलाई 2026 |
| OFSS Portal बंद | 03 जुलाई 2026 |
BSEB 11th Spot Admission 2026 क्या है?
चलिए दोस्तों हम आपको यह बताते हैं की BSEB 11th Spot Admission 2026 क्या है? इसके बारे में आपको विस्तार से बताएँगे दोस्तों Spot Admission बिहार बोर्ड द्वारा चलाई जाने वाली एक विशेष नामांकन प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया उन छात्रों के लिए शुरू की जाती है जिनका नाम किसी भी मेरिट लिस्ट में नहीं आता या जो किसी कारणवश पहले नामांकन नहीं ले पाते। इस प्रक्रिया के माध्यम से छात्र रिक्त सीटों पर नामांकन प्राप्त कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: APAAR ID Card 2026 Online Apply Kaise Kare, अपार आईडी घर बैठे कैसे बनायें
कौन कर सकता है Spot Admission के लिए आवेदन?
निम्न छात्र Spot Admission के लिए आवेदन कर सकते हैं—
- जिनका नाम किसी भी मेरिट लिस्ट में नहीं आया है।
- जिन छात्रों ने पहले आवेदन नहीं किया था।
- जिनका चयन हुआ था लेकिन उन्होंने नामांकन नहीं कराया।
- ऐसे विद्यार्थी जो कॉलेज बदलना चाहते हैं और रिक्त सीट उपलब्ध है।
BSEB 11th Spot Admission 2026 के लिए आवश्यक पात्रता
- विद्यार्थी को मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- छात्र के पास OFSS आवेदन संख्या होनी चाहिए (यदि पहले आवेदन किया हो)।
- संबंधित कॉलेज में सीट रिक्त होना आवश्यक है।
BSEB 11th Spot Admission 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज
दोस्तों अगर आप स्पॉट एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप यह सभी दस्तावेज तैयार रखें क्योंकि आवेदन के समय आपसे ये सभी दस्तावेज माँगा जायेगा ।
नामांकन के समय निम्न दस्तावेज आवश्यक होंगे—
- मैट्रिक अंकपत्र
- मैट्रिक प्रवेश पत्र
- स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (SLC)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- OFSS आवेदन की प्रति
- चयन पत्र (यदि जारी हो)
BSEB 11th Spot Admission 2026 Online Apply Process
दोस्तों गार आप स्पॉट एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप मेरे द्वारा बताये गएँ सभी प्रक्रिया को फॉलो करें क्यंकि आप इसी प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन सफलता पूर्वक से कर सकतें यह बिलकूल आसन प्रक्रिया हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले OFSS की आधिकारिक वेबसाइट www.ofssbihar.net पर जाएं।
स्टेप 2: अधिकारिक वेबसाइट के होम पर “List of Vacant Seats in Colleges” के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपने जिले और स्ट्रीम (Science/Arts/Commerce) का चयन कर देखें कि किस स्कूल/कॉलेज में कितनी सीटें खाली हैं।
स्टेप 4: यदि आपने पहले फॉर्म भरा था, तो Student Login पर क्लिक कर अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। यदि आप नए छात्र हैं, तो Apply for Inter Admission पर क्लिक करके नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
स्टेप 5: लॉगिन करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा इसमें आप अपना व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
स्टेप 6: अब नए छात्रों को ₹350 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन (Debit Card/UPI/Net Banking) माध्यम से जमा करना होगा।
स्टेप 7: इसके बाद अपने Spot Common Application Form (CAF) को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
स्टेप 8: डाउनलोड किए गए CAF फॉर्म और अपने शैक्षणिक दस्तावेजों की फोटोकॉपी लेकर उस कॉलेज/स्कूल में जाएं जहाँ सीटें खाली हैं और आप एडमिशन लेना चाहते हैं। वहाँ अपना फॉर्म जमा करें।
Spot Selection List कैसे चेक करें?
विद्यार्थी नीचे दिए गए स्टेप्स की सहायता से चयन सूची देख सकते हैं—
- OFSS पोर्टल पर जाएं।
- “Spot Selection List” विकल्प चुनें।
- Reference Number दर्ज करें।
- Submit बटन पर क्लिक करें।
- चयन सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
अगर Spot Admission में भी नाम नहीं आए तो क्या करें?
यदि किसी छात्र का Spot Admission में भी चयन नहीं होता है, तो उसे संबंधित कॉलेजों में रिक्त सीटों की जानकारी लेनी चाहिए तथा बोर्ड द्वारा जारी किसी नए निर्देश का इंतजार करना चाहिए।
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
- आवेदन अंतिम तिथि से पहले करें।
- सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
- केवल सही जानकारी दर्ज करें।
- चयन सूची नियमित रूप से चेक करते रहें।
Some Important Links
| BSEB 11th Spot Admission 2026 | Online Apply |
| Official Notification | Download Notification |
| Official Website | Visit Now |
| WhatsApp Channel | Join Now |
| Telegram Channel | Join Now |
FAQs BSEB 11th Spot Admission 2026
Q1. BSEB 11th Spot Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होगा?
Ans: बिहार बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार Spot Admission के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू की जाएगी। इच्छुक छात्र OFSS पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
Q2. BSEB 11th Spot Admission 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: Spot Admission के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून 2026 निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य पूरा कर लें।
Q3. BSEB 11th Spot Selection List 2026 कब जारी की जाएगी?
Ans: बिहार बोर्ड द्वारा Spot Selection List 27 जून 2026 को जारी की जाएगी। छात्र OFSS पोर्टल पर जाकर अपना चयन स्टेटस देख सकेंगे।
Q4. Spot Admission के तहत चयनित छात्रों का नामांकन कब होगा?
Ans: चयनित छात्रों का नामांकन 27 जून 2026 से 01 जुलाई 2026 तक संबंधित स्कूल या कॉलेज में किया जाएगा।
Q5. कॉलेजों को नामांकन की जानकारी OFSS पोर्टल पर कब तक अपडेट करनी होगी?
Ans: सभी शिक्षण संस्थानों को छात्रों के नामांकन की जानकारी 02 जुलाई 2026 तक OFSS पोर्टल पर अपडेट करनी होगी।
Conclusion BSEB 11th Spot Admission 2026
दोस्तों, BSEB 11th Spot Admission 2026 उन विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है जिनका नाम अब तक किसी भी मेरिट लिस्ट में नहीं आया है। यदि आप इंटरमीडिएट में नामांकन लेना चाहते हैं, तो 25 जून से 26 जून 2026 के बीच जल्द से जल्द आवेदन करें और अपने पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन पाने का मौका बिल्कुल न गंवाएं। समय पर आवेदन करना आपके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
