LPG Gas eKYC 2026: नमस्कार दोस्तों! अगर आपके घर में Indane, Bharatgas या HP Gas का घरेलू LPG कनेक्शन है और आपने अभी तक Aadhaar Biometric Authentication यानी LPG e-KYC नहीं कराया है, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है। सरकार ने LPG कनेक्शन की पहचान को Aadhaar से verify करने के लिए Biometric Aadhaar Authentication की व्यवस्था की है। 1 अक्टूबर 2026 से जिन घरेलू LPG उपभोक्ताओं ने यह authentication पूरा नहीं किया है, उनके लिए सब्सिडी वाले LPG refill को regulated Retail Selling Price पर बुक करने की सुविधा authentication पूरा होने के बाद ही मिलेगी।
आपको बता दें – अच्छी बात यह है कि LPG e-KYC कराने के लिए आपको हर बार गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप अपने LPG कंपनी के official mobile app से घर बैठे भी authentication आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा गैस की delivery के समय delivery person के जरिए या अपने distributor के showroom पर जाकर भी यह काम कराया जा सकता है।
यदि आप सभी LPG Gas eKYC करना चाहते हैं। तो इस लेख में हम बिल्कुल आसान भाषा में समझेंगे कि LPG e-KYC क्या है, किसे करना है, 1 अक्टूबर 2026 के बाद क्या बदलेगा, Indane में कैसे करें, Bharatgas में कैसे करें, HP Gas में कैसे करें, Online e-KYC और offline e-KYC कैसे होगी, ई केवाईसी के स्टेटस कैसे चेक करना है, क्या documents चाहिए, और अगर e-KYC नहीं कराई तो क्या होगा। इसलिए लेख को अंत तक पढ़े।
LPG Gas e-KYC 2026: एक नजर में
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| प्रक्रिया का नाम | LPG Biometric Aadhaar Authentication |
| आम नाम | LPG Gas e-KYC 2026 |
| मुख्य उद्देश्य | LPG Consumer Verification |
| महत्वपूर्ण तारीख | 1 अक्टूबर 2026 |
| किनके लिए जरूरी | जिन उपभोक्ताओं का Authentication अभी पूरा नहीं हुआ |
| Indane | IndianOil ONE App |
| Bharatgas | HelloBPCL App |
| HP Gas | HP PAY App |
इंडियन गैस | e-KYC उपलब्ध |
भारत गैस | e-KYC उपलब्ध |
HP गैस | e-KYC उपलब्ध |
| Online तरीका | OMC Mobile App/Official Digital Channel |
| Offline तरीका | LPG Distributor/Delivery के समय |
| Aadhaar | Authentication के लिए जरूरी |
| Result | कोई परीक्षा Result नहीं |
| मुख्य Status | Authentication/KYC Status |
| सहायता | संबंधित LPG Company/Distributor |
LPG Gas e-KYC 2026 क्या है?
जी हाँ दोस्तों सबसे पहले आसान भाषा में समझिए किLPG Gas e-KYC 2026 आखिर है क्या। दोस्तों आपको बताते चले की e-KYC का मतलब है Electronic Know Your Customer यानी ग्राहक की पहचान को ऑनलाइन verify करना। LPG के मामले में सरकार ने Aadhaar आधारित Biometric Aadhaar Authentication (BAA) की व्यवस्था की है। इसमें आपके LPG connection को उस व्यक्ति के Aadhaar से verify किया जाता है जो उस connection का वास्तविक consumer है। इसका मकसद यह पता लगाना है कि LPG connection सही व्यक्ति के नाम पर है और subsidy सही eligible consumer तक पहुंचे।
इसे भी पढ़ें:- PM Kisan eKYC 2026 Online: मोबाइल से घर बैठे e-KYC कैसे करें, जानें पूरा तरीका
सरकार के अनुसार इस verification से duplicate और गलत LPG connections को हटाने, subsidised domestic LPG के गलत इस्तेमाल को रोकने और subsidy को सही consumer तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। ध्यान रखें कि सिर्फ OTP verification और biometric authentication एक ही चीज नहीं हैं। मौजूदा व्यवस्था में biometric authentication के लिए face authentication सहित निर्धारित verification process पूरा करना होता है। अगर आप अपने गैस का ऑनलाइन eKYC करने का तरीका जानना चाहते हैं तो लेख को अंत तक पढ़िए
1 अक्टूबर 2026 से LPG Gas e-KYC का क्या बदला?
अब बात करते हैं 1 अक्टूबर 2026 सेLPG Gas e-KYC 2026 का क्या बदला? दोस्तों आपको बता दे की Petroleum and Natural Gas Ministry की 19 सितंबर 2026 की जानकारी के मुताबिक 1 अक्टूबर 2026 से domestic LPG consumers को subsidised refill को regulated Retail Selling Price यानी RSP पर बुक करने के लिए Biometric Aadhaar Authentication पूरा करना होगा।सरकार ने यह भी बताया कि 19 सितंबर 2026 तक करीब 27.43 करोड़ active domestic LPG consumers, यानी लगभग 89.9 प्रतिशत consumers, अपना authentication पूरा कर चुके थे।
साथ ही में आपको बताते चले जिन लोगों ने authentication पहले ही कर लिया है, उन्हें दोबारा इसे कराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने consumers को authentication पूरा करने के लिए कई विकल्प दिए हैं।
आप चाहें तो:
- LPG cylinder की delivery के समय
- authentication करा सकते हैं।
- अपने LPG distributor के showroom पर जाकर authentication करा सकते हैं।
- अपने LPG कंपनी के official mobile app से घर बैठे process पूरा कर सकते हैं।
Indane के लिए IndianOil ONE, Bharatgas के लिए HelloBPCL और HP Gas के लिए HP PAY app का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए अगर आपने अभी तक LPG e-KYC नहीं की है, तो इसे टालने के बजाय जल्द से जल्द पूरा करना बेहतर है।
LPG Gas e-KYC 2026 क्यों कराई जा रही है?
अब सवाल आता है कि सरकार को LPG Gas e-KYC 2026 कराने की जरूरत क्यों पड़ी? दोस्तों देखिये इसका सबसे बड़ा उद्देश्य है LPG consumer verification। आसान शब्दों में कहें तो सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि subsidised LPG सही और genuine household तक पहुंचे।
इसके पीछे कुछ मुख्य कारण हैं जो की आप सभी निचे स्टेप बे स्टेप समझ सकते हैं:
पहला, duplicate LPG connections की पहचान करना।
दूसरा, ऐसे connections को हटाना जो eligible नहीं हैं।
तीसरा, subsidised domestic LPG को commercial या industrial इस्तेमाल की तरफ divert होने से रोकना।
चौथा, subsidy का फायदा सही consumer तक पहुंचाना।
पांचवां, LPG consumer database को ज्यादा accurate बनाना।
सरकार के मुताबिक Aadhaar-authenticated consumer से LPG connection को जोड़ने से subsidy distribution को ज्यादा transparent और targeted बनाया जा सकता है।
LPG Gas e-KYC 2026 किसे करनी है?
आपके मन यह भी सवाल होगा की LPG Gas e-KYC किसे करनी है? तो आपको बता दे की अगर आपके पास domestic LPG connection है और आपने अभी तक Biometric Aadhaar Authentication नहीं कराया है, तो आपको यह e-KYC प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। यह बात खास तौर पर उन consumers के लिए महत्वपूर्ण है जिन्हें LPG refill पर subsidy का लाभ मिलता है। अगर आपने पहले ही biometric authentication पूरा कर लिया है, तो सामान्य तौर पर दोबारा authentication कराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि जिन consumers का authentication पहले से पूरा हो चुका है, उन्हें कोई अतिरिक्त कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है।
LPG Gas e-KYC नहीं करने पर क्या होगा?
फिर यह जानना चाहते हैं की LPG Gas e-KYC न करें तो क्या होगा? आपको बता दे अगर LPG उपभोक्ता ने अभी तक Aadhaar Biometric Authentication यानी e-KYC पूरा नहीं किया है, तो 1 अक्टूबर 2026 से subsidised LPG refill की booking पर असर पड़ सकता है। ऐसे उपभोक्ता को पहले authentication पूरा करना पड़ सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि गैस कनेक्शन तुरंत बंद हो जाएगा। सरकार ने authentication के लिए कई विकल्प दिए हैं। आप LPG कंपनी के official app, cylinder delivery के समय या अपने distributor के showroom पर e-KYC करा सकते हैं। इसलिए किसी परेशानी से बचने के लिए अपना authentication समय रहते पूरा करना बेहतर रहेगा।
Indane LPG Gas e-KYC Online कैसे करें?
दोस्तों यदि अगर आपके घर में Indane Gas है, तो आप IndianOil के official mobile application के जरिए authentication process पूरा कर सकते हैं। आसान तरीके से प्रक्रिया समझिए स्टेप बाय स्टेप कुछ इस प्रकार से:
Step 1. अपने smartphone में official IndianOil ONE app खोलें।
Step 2. अपने registered mobile number से login या registration की प्रक्रिया पूरी करें।
Step 3. LPG section में जाएं।
Step 4. वहां उपलब्ध e-KYC या Aadhaar Authentication से संबंधित option को चुनें।
Step 5. अपनी मांगी गई details check करें।
Step 6. इसके बाद app में दिए गए Aadhaar authentication process को पूरा करें।
Step 7. जहां biometric/face authentication की जरूरत हो, वहां app के निर्देशों के अनुसार verification पूरा करें।
Step 8. Authentication पूरा होने के बाद status check करें।
अगर application में कोई technical problem आती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने distributor के showroom या cylinder delivery के समय delivery person से भी authentication करा सकते हैं।
Bharatgas LPG Gas e-KYC Online कैसे करें?
दोस्तों यदि अगर आपके घर में Bharatgas connection है, तो Bharat Petroleum के official HelloBPCL app के माध्यम से e-KYC process पूरा किया जा सकता है। सरकारी जानकारी में Bharatgas consumers के लिए HelloBPCL को online authentication के विकल्प के रूप में बताया गया है। आसान तरीके से प्रक्रिया समझिए स्टेप बाय स्टेप कुछ इस प्रकार से:
Step 1. अपने phone में HelloBPCL app खोलें।
Step 2. अपने registered mobile number से login करें।
Step 3. LPG service section में जाएं।
Step 4. e-KYC या Aadhaar authentication वाला option देखें।
Step 5. मांगी गई जानकारी भरें।
Step 6. Aadhaar verification की प्रक्रिया पूरी करें।
Step 7. Face/biometric authentication के लिए app पर दिखाई दे रहे instructions follow करें।
Step 8. अंत में authentication status check कर लें।
ध्यान रखें कि किसी अनजान व्यक्ति को OTP या Aadhaar से जुड़ी संवेदनशील जानकारी फोन पर न बताएं।
HP Gas e-KYC Online कैसे करें?
अगर आपके पास HP Gas connection है तो online authentication के लिए HP PAY app का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह विकल्प भी सरकार द्वारा बताए गए official OMC app-based authentication methods में शामिल है।bआपको सामान्य तौर पर:
Step 1. HP PAY app खोलना है।
Step 2. Registered mobile number से login करना है।
Step 3. LPG service में जाना है।
Step 4. e-KYC/Aadhaar authentication option चुनना है।
Step 5. मांगी गई details verify करनी हैं।App में दिए biometric/face authentication instructions follow करने हैं।
Step 6. Process पूरा होने के बाद status देखना है।
अगर online process नहीं हो पा रही है, तो distributor showroom या delivery के समय authentication कराने का विकल्प आपके पास रहता है।
LPG Gas e-KYC Offline कैसे करें?
अगर आपके पास smartphone नहीं है या online e-KYC करने में परेशानी हो रही है तो आप सभी चिंता मत कीजिए। सरकार ने offline तरीके भी रखे हैं। आइए जानते है पुरा प्रक्रिया:
Step 1. Gas Delivery के समय
जब आपके घर LPG cylinder की delivery आए, तो delivery person से पूछ सकते हैं कि क्या वह आपके LPG connection का Aadhaar biometric authentication कर सकता है। सरकारी जानकारी के मुताबिक delivery के समय OMC mobile application के जरिए authentication किया जा सकता है।
Step 2. LPG Distributor के Showroom पर
आप अपने LPG distributor के showroom पर जाकर e-KYC/biometric Aadhaar authentication के बारे में पूछ सकते हैं।वहां निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आपका authentication कराया जा सकता है।
इसलिए जिन लोगों को online process समझ नहीं आती, उनके लिए distributor showroom एक आसान विकल्प है।
LPGGas e-KYC के लिए क्या जरूरी है?
दोस्तों आपको बता दे e-KYC करते समय सबसे जरूरी चीज है कि आपकी जानकारी LPG connection से सही तरीके से match हो। आपको सामान्य तौर पर अपने LPG consumer details और Aadhaar authentication की जरूरत पड़ सकती है। अगर आप distributor के पास जा रहे हैं तो सुविधा के लिए अपना:
- Aadhaar card
- LPG consumer number/consumer details
- Registered mobile number
साथ रखना अच्छा रहेगा।हालांकि exact requirement आपकी OMC और authentication method के अनुसार अलग हो सकती है। PMUY की official website पर LPG से संबंधित KYC और अन्य forms भी उपलब्ध हैं।
LPG Gas e-KYC की कोई फीस है?
दोस्तों आपका मन में अभी भी सवाल होगा कि ईकेवाईसी के लिए कितना फीस लगता है। आपको बता दें सबसे जरूरी बात — सिर्फ e-KYC कराने के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को पैसे देने की जरूरत नहीं है।
अगर कोई व्यक्ति फोन करके कहता है कि LPG e-KYC कराने के लिए पैसे भेजिए या OTP बताइए, तो सावधान रहें।
हमेशा अपने LPG कंपनी के official app, official distributor या authorised channel का इस्तेमाल करें।किसी भी अनजान link पर Aadhaar number, OTP, bank details या अन्य संवेदनशील जानकारी दर्ज न करें।
LPG Gas e-KYC Status कैसे चेक करें?
यदि आप सभी LPG e-KYC को पुरा कर लिया है और अब आपलोग स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आपको स्टेप बाय स्टेप निचे बताया गया है। कुछ इस प्रकार:
Step 1. अपनी LPG कंपनी के Official App को खोलें—Indane के लिए IndianOil ONE, Bharatgas के लिए HelloBPCL और HP Gas के लिए HP PAY।
Step 2. अपने Registered Mobile Number से Login करके LPG Services या Consumer Profile वाले सेक्शन में जाएं।
Step 3. वहां Aadhaar Authentication / e-KYC Status से जुड़ा विकल्प खोजें और उस पर क्लिक करके अपना वर्तमान स्टेटस देखें।
Step 4. अगर Completed/Successful दिखाई देता है तो e-KYC पूरी है।
अगर Pending या Failed दिखे, तो दिए गए निर्देशों के अनुसार दोबारा Authentication करें या Distributor से संपर्क करें।
LPG Gas e-KYC 2026 के फायदे क्या हैं?
दोस्तों यदि आप सभी जानना चाहते हैं कि LPG e-KYC से हमें क्या फायदा मिलेगा और क्या हमें फायदा मिल सकता है तो आपको बता दे ईकेवाईसी से बहुत सारे फायदे आपको मिलेंगे कुछ इस प्रकार से नीचे दी गई है:
- पहचान की सही पुष्टि: e-KYC से यह verify करने में मदद मिलती है कि LPG connection वास्तविक consumer के नाम पर है।
- Subsidy का सही लाभ: Aadhaar authentication से eligible consumer की पहचान स्पष्ट होने में मदद मिलती है, जिससे subsidy व्यवस्था ज्यादा व्यवस्थित रहती है।
- गलत कनेक्शन पर रोक: इससे एक ही व्यक्ति के नाम पर मौजूद duplicate या गलत LPG connection की पहचान करने में मदद मिल सकती है।
- आगे की परेशानी से बचाव: समय पर e-KYC पूरा रहने से LPG refill booking और consumer verification से जुड़ी संभावित दिक्कतों से बचने में मदद मिलती है।
LPG Gas e-KYC 2026 महत्वपूर्ण लिंक
| सेवा | महत्वपूर्ण लिंक |
|---|---|
| LPG Gas e-KYC Official Page | PMUY e-KYC Official Page |
| Indane Gas Customer Portal | Indane LPG Official Portal |
| IndianOil ONE App | IndianOil Official Website |
| Bharatgas Customer Portal | Bharatgas Official Website |
| HelloBPCL App | BPCL Official Website |
| HP Gas Customer Portal | HP Gas Official Website |
| HP PAY App | HPCL Official Website |
| Home Page | Visit Now |
LPG Gas e-KYC 2026 FAQs
1. LPG e-KYC 2026 क्या है?
आपको बता दे LPG e-KYC यानी Biometric Aadhaar Authentication एक verification process है, जिसमें LPG connection को Aadhaar-authenticated consumer से verify किया जाता है। इसका उद्देश्य genuine consumer की पहचान और subsidy distribution को बेहतर बनाना है।
2. LPG Gas e-KYC 2026 की आखिरी तारीख क्या है?
सरकार के 19 सितंबर 2026 के आधिकारिक बयान के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 से subsidised domestic LPG refill को regulated RSP पर बुक करने के लिए Biometric Aadhaar Authentication पूरा होना जरूरी है।
3. Indane Gas की e-KYC कैसे करें?
Indane consumers IndianOil ONE app के माध्यम से online authentication कर सकते हैं। इसके अलावा delivery के समय या distributor showroom पर भी authentication कराया जा सकता है।
4. Bharatgas की e-KYC कैसे होगी?
Bharatgas consumers HelloBPCL app के माध्यम से online authentication process पूरा कर सकते हैं। Offline के लिए distributor showroom या delivery के समय उपलब्ध विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है।
5. HP Gas की e-KYC कैसे करें?
HP Gas consumers HP PAY app से online biometric Aadhaar authentication कर सकते हैं। Offline विकल्प के रूप में distributor showroom या delivery के समय authentication कराया जा सकता है।
6. क्या LPG e-KYC के लिए पैसे देने पड़ते हैं?
e-KYC के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को पैसे नहीं देने चाहिए। अगर कोई व्यक्ति फोन पर पैसे या OTP मांगता है तो सावधान रहें और केवल official LPG channels का इस्तेमाल करें।
7. क्या e-KYC नहीं कराने पर गैस कनेक्शन बंद हो जाएगा?
आपको बताते चले सरकार के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 से authentication पूरा नहीं करने वाले consumers के लिए subsidised RSP पर refill booking authentication पूरा होने के बाद सक्षम होगी। सरकार ने यह भी बताया है कि consumers के लिए LPG प्राप्त करने का अलग market-price विकल्प उपलब्ध रहेगा, निर्धारित conditions के अनुसार।
8. क्या LPG e-KYC का कोई Result आएगा?नहीं।
LPG e-KYC कोई परीक्षा नहीं है। इसमें result या merit list जारी नहीं होती। आपको सिर्फ यह देखना है कि आपका Biometric Aadhaar Authentication successfully complete हुआ है या नहीं।
9. अगर online e-KYC नहीं हो रही है तो क्या करें?
अगर mobile से process नहीं हो रही है तो अपने LPG distributor के showroom पर जाएं या cylinder delivery के समय delivery person से authentication के बारे में पूछें। ये दोनों विकल्प सरकार द्वारा बताए गए हैं।
10. LPG e-KYC से जुड़ी शिकायत या जानकारी के लिए कहां संपर्क करें?
आपको बता दे LPG services के लिए सरकार ने 1800-2333-555 toll-free helpline बताई है। PMUY की official website पर 1906 LPG emergency helpline और Ujjwala से संबंधित helpline numbers भी दिए गए हैं।
LPG Gas e-KYC 2026 Consolation
तो दोस्तों, अगर आपके घर में Indane, Bharatgas या HP Gas का domestic LPG connection है और अभी तक Aadhaar Biometric Authentication नहीं हुआ है, तो इस काम को ज्यादा देर तक टालना ठीक नहीं है। 1 अक्टूबर 2026 से subsidised LPG refill को regulated price पर बुक करने के लिए authentication महत्वपूर्ण हो गया है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपके पास online और offline दोनों विकल्प हैं।
घर बैठे करना है तो अपनी LPG कंपनी का official app इस्तेमाल करें। Online दिक्कत है तो delivery के समय या distributor showroom पर जाकर e-KYC करा सकते हैं।और सबसे जरूरी बात — LPG e-KYC का कोई अलग result नहीं आता। यह एक authentication process है,
इसलिए process पूरा होने के बाद अपना status जरूर verify करें।साथ ही किसी भी फर्जी link, फोन कॉल या OTP मांगने वाले व्यक्ति से सावधान रहें। LPG से जुड़ी जानकारी के लिए official government और अपनी LPG company के authorised channels पर ही भरोसा करें।
LPG Gas e-KYC 2026 //LPG Gas e-KYC 2026

