WhatsApp
Join WhatsApp Channel
Join Now
Telegram
Join Telegram Channel
Join Now

RRB ALP CBT 1 Result 2026 Live Update: CBT 1 रिजल्ट जारी होने वाला है, कटऑफ, मेरिट लिस्ट और CBT 2 की पूरी जानकारी | 10,970 पदों पर भर्ती

RRB ALP CBT 1 Result 2026 Live Update: नमस्कार दोस्तों! अगर आपने रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB द्वारा आयोजित Assistant Loco Pilot (ALP) भर्ती परीक्षा 2026 में भाग लिया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। देशभर के लाखों उम्मीदवार इस समय RRB ALP CBT 1 Result 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रेलवे द्वारा 10,970 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। CBT 1 परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी, 16 फरवरी, 17 फरवरी और 18 फरवरी 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक कराया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद से उम्मीदवार लगातार अपने परिणाम, संभावित कटऑफ और CBT 2 परीक्षा की तारीख को लेकर जानकारी तलाश रहे हैं।

ताजा अपडेट के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही CBT 1 परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को CBT 2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस लेख में हम आपको रिजल्ट की संभावित तिथि, कटऑफ, मेरिट सूची, स्कोर कार्ड, CBT 2 परीक्षा पैटर्न और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

RRB ALP CBT 1 Result 2026 Quick Overview

विवरण जानकारी
लेख का नाम RRB ALP CBT 1 Result 2026 Live Update
भर्ती संस्था का नाम Railway Recruitment Board (RRB)
पद का नामAssistant Loco Pilot (ALP)
विज्ञापन संख्याCEN 01/2025
कुल पद की संख्या 10,970 पद
परीक्षा का नामRRB ALP CBT 1 Exam 2026
परीक्षा की तिथि 13, 16, 17 एवं 18 फरवरी 2026
परीक्षा मोडकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
रिजल्ट स्थितिजल्द जारी होगी
चयन प्रक्रियाCBT 1 → CBT 2 → CBAT → दस्तावेज सत्यापन → मेडिकल परीक्षण
रिजल्ट मोडऑनलाइन के माध्यम
अधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in

RRB ALPRecruitment 2025 Details

आप सभी साथियों के इस लेख में स्वागत हैं! रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा Assistant Loco Pilot (ALP) के 10,970 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी। यह भर्ती देशभर के लाखों युवाओं के लिए रेलवे में करियर बनाने का सुनहरा मौका लेकर आई थी। Assistant Loco Pilot भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण तकनीकी पद माना जाता है, जहां चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन, भत्ते और नौकरी की स्थिरता का लाभ मिलता है।

RRB ALP Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2025 से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई 2025 निर्धारित की गई थी। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 21 मई 2025 रखी गई थी। इसके अलावा उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार का अवसर देते हुए 22 मई से 31 मई 2025 तक करेक्शन विंडो भी उपलब्ध कराई गई थी। भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के रूप में CBT-1 परीक्षा का आयोजन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026 को किया गया। और आप छात्रों के मन में सबसे बड़ा यही सवाल है कि रिजल्ट आखिर कब जारी होगा ?

तो इस लेख में हम आपको RRB ALP CBT 1 Result 2026 Live Update से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण रिजल्ट की संभावित तिथि, कटऑफ, मेरिट सूची, स्कोर कार्ड, प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे इसलिए आप हमारे साथ इस लेख में बने रहे क्योंकि आज आपके सभी सवालों का जवाब मिले जा रही हैं ।

इसे भी पढ़ें: RRB Group D Result 2026 Out Now

RRB ALP CBT 1 Result 2026 Important Date

आयोजन तिथियाँ
अधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि 12 अप्रैल 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 12 अप्रैल 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि19 मई 2025
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि21 मई 2025
आवेदन में संशोधन (Correction Window)22 मई से 31 मई 2025
परीक्षा सिटी सिल्प जारी होने की तिथि 4 फरवरी 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 9 फरवरी 2026
परीक्षा की आयोजित तिथि 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026
आंसर की जारी होने की तिथि 20 मार्च 2026
रिजल्ट जारी होने की (संभावित) तिथि जून 2026 के दूसरे सप्ताह

RRB ALP CBT 1 Result 2026 Live Update

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के द्वारा Assistant Loco Pilot (ALP) के 10,970 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित कराइ गई थी आपको मालूम होगा की यह भर्ती परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण था जो रेलवे में करियर बनाने की सपना देखतें हैं आपको बता दे की Assistant Loco Pilot (ALP) भर्ती परीक्षा इस बार देश भर के 29 राज्यों के जो को कुल 156 शहरों में 346 परीक्षा केंद्र पर आयोजित कराइ गई थी और इस परीक्षा में लगभग कुल लगभग 18.4 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।

अब सबसे बड़ा प्रश्न याही हैं की आखिर र्सयूल्ट कब जारी होगी तो चलिए आपको विस्तार से बताते हैं रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा अभी तक आधिकारिक रिजल्ट तिथि घोषित नहीं की गई है। हालांकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो CBT 1 परीक्षा के लगभग 6 से 8 सप्ताह के भीतर परिणाम जारी किए जाते हैं।

इसी आधार पर उम्मीद की जा रही है कि RRB ALP CBT 1 Result 2026 बहुत जल्द रिजल्ट जून 2026 के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। जैसे ही परिणाम जारी होगा, उम्मीदवार अपने Registration Number और Date of Birth की सहायता से रिजल्ट देख सकेंगे इसलिए आप सभी उम्मीदवार से मेरी यह सलाह हैं की आप सब अधिकारिक वेबसाइट पर ज्यादा नजर बनायें रखें क्योंकि रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन के माध्यम से जारी किया जायेगा और आप यहीं से अपना रिजल्ट चेक आउट कर पायेंगे।

इसे भी पढ़ें: UP Home Guard Result 2026 कैसे चेक करें

RRB ALP CBT 1 Expected Cut Off 2026

RRB ALP CBT 1 परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब कटऑफ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आधिकारिक कटऑफ रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी, लेकिन परीक्षा के कठिनाई स्तर, अभ्यर्थियों की संख्या और पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए संभावित कटऑफ का अनुमान लगाया जा सकता है।

इस वर्ष परीक्षा का स्तर अधिकांश शिफ्टों में मध्यम से थोड़ा कठिन माना गया है। ऐसे में कटऑफ पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले थोड़ी संतुलित रहने की संभावना है।

श्रेणीसंभावित कटऑफ (100 अंकों में)
सामान्य (UR)72 – 78 अंक
OBC68 – 74 अंक
EWS67 – 73 अंक
SC58 – 65 अंक
ST52 – 60 अंक

यह कटऑफ केवल विश्लेषण और परीक्षा के स्तर के आधार पर तैयार की गई संभावित (Expected) कटऑफ है। वास्तविक कटऑफ RRB ALP CBT 1 Result 2026 जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

मेरिट लिस्ट कैसे तैयार की जाएगी?

रेलवे भर्ती बोर्ड CBT 1 परीक्षा के बाद सभी उम्मीदवारों के अंकों का मूल्यांकन करेगा। इसके बाद Normalization Process लागू की जाएगी क्योंकि परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित हुई थी। नॉर्मलाइजेशन के बाद अंतिम स्कोर तैयार होगा और उसी के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। जिन उम्मीदवारों के अंक कटऑफ से अधिक होंगे उन्हें CBT 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

RRB ALP CBT 1 Result 2026 में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

दोस्तों जब आप रिजल्ट चेक करेंगे उसमें कौन-कौन सी जानकारी आने वाली है वह सभी जानकारी मैंने आपको विस्तार से बताया है जो कि आपको कुछ इस प्रकार देखने को मिल रहा है:- उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, श्रेणीप्राप्त अंक, नॉर्मलाइज्ड स्कोर, योग्यता स्थिति, CBT 2 के लिए चयन स्थिति यहीं सभी जानकारी आपके रिजल्ट में रहने वाला हैं ।

RRB ALP CBT 1 Result 2026 कैसे चेक करें? जानें आसान और सरल प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ALP CBT 1 परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रिजल्ट को ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे। परिणाम देखने के लिए किसी साइबर कैफे जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अभ्यर्थी अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर की सहायता से कुछ ही मिनटों में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

चरण 1: सबसे पहले अपने रेलवे जोन की आधिकारिक RRB वेबसाइट पर जाएं।

चरण 2: वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध “RRB ALP CBT 1 Result 2026” या “Assistant Loco Pilot Result” लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।

चरण 3: लिंक खुलने के बाद उम्मीदवार लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।

चरण 4: अब आपके सामने नया पेज खुलेगा इसमें आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर अथवा यूजर आईडी दर्ज करें।

चरण 5: इसके बाद जन्म तिथि या पासवर्ड भरें और स्क्रीन पर दिखाई दे रहे सुरक्षा कोड (Captcha) को सही-सही दर्ज करें।

चरण 6: उसके बाद सभी जानकारी भरने के बाद “Login” या “Submit” बटन पर क्लिक करें।

चरण 7: अब आपकी स्क्रीन पर RRB ALP CBT 1 परीक्षा का परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा, जिसमें आपके प्राप्त अंक और चयन की स्थिति दिखाई देगी।

चरण 8: रिजल्ट को ध्यानपूर्वक जांचें और भविष्य की भर्ती प्रक्रिया के लिए उसका PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

दोस्तों, रिजल्ट का इंतजार करते समय समय बर्बाद न करें। यदि आपने परीक्षा अच्छी दी है तो CBT 2 की तैयारी तुरंत शुरू कर दें। कई उम्मीदवार रिजल्ट आने का इंतजार करते रहते हैं और बाद में तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। इसलिए अभी से एक मजबूत रणनीति बनाएं और अगले चरण की तैयारी में जुट जाएं।

Some Important Links

RRB ALP CBT 1 Result 2026Link 1 // Link 2
RRB Official WebsiteVisit Now
WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now

FAQ (RRB ALP CBT 1 Result 2026)

Q1. RRB ALP CBT 1 Result 2026 कब जारी होगा?

उत्तर: रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है। आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें।

Q2. RRB ALP CBT 1 परीक्षा कब हुई थी?

उत्तर: परीक्षा 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026 को आयोजित हुई थी।

Q3. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?

उत्तर: कुल 10,970 पदों पर भर्ती की जा रही है।

Q4. CBT 1 के बाद कौन सा चरण होगा?

उत्तर: CBT 2 परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Q5. CBT 1 में कितने अंक जरूरी हैं?

उत्तर: यह कटऑफ पर निर्भर करेगा जो श्रेणीवार अलग-अलग होगी।

(Conclusion) RRB ALP CBT 1 Result 2026

RRB ALP CBT 1 Result 2026 का इंतजार लाखों उम्मीदवार कर रहे हैं। CBT 1 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित हो चुकी है और परिणाम जल्द घोषित होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवार CBT 2 परीक्षा में शामिल होंगे। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें और अगले चरण की तैयारी जारी रखें। सही रणनीति और निरंतर अभ्यास आपको रेलवे में नौकरी दिलाने का सपना पूरा कर सकता है।

RRB ALP CBT 1 Result 2026

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top